फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air quality remained at hazardous levels at nine places

Agra News: नौ स्थानों पर खतरनाक स्तर पर रही हवा की गुणवत्ता

Tue, 16 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Air quality remained at hazardous levels at nine places
कोहरे और धुंध का असर
आगरा। कोहरे और प्रदूषण की परेशानी सोमवार को बनी रही। सुबह से ही छाई धुंध ने न सिर्फ दृश्यता को प्रभावित किया बल्कि प्रदूषक तत्व निचली सतह पर ठहर जाने से हवा और ज्यादा जहरीली हो गई। हालात ऐसे रहे कि सुबह से ही लोगों को सांस लेने में परेशानी, गले में खराश और आंखों में जलन जैसी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही और सुबह करीब 11 बजे तक कोहरे की चादर जमी रही। इसके बाद धूप निकलने से कुछ देर के लिए कोहरा हटा लेकिन प्रदूषण का असर कम नहीं हुआ। शाम होते ही सर्द हवा के साथ धुंध दोबारा लौट आई और प्रदूषण का स्तर जस का तस हो गया। स्मार्ट सिटी के सेंसर के अनुसार शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया। कोहरे और नमी की वजह से धूल के कण ऊंचाई तक नहीं जा सके। मेट्रो निर्माण कार्य और सड़कों की खुदाई ने हालात और बिगाड़ दिए।
विज्ञापन




तापमान में भी गिरावट दर्ज
सोमवार को मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो कि रविवार की तुलना में कम रहा। सुबह और शाम के समय स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। लोगों ने आंखों में जलन, गले में खराश, सिर भारी रहने और सांस फूलने की शिकायत की। खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा व सांस संबंधी बीमारियों के मरीज ज्यादा प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मास्क लगाकर निकलें
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने से बचें। वायु गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। खासतौर से जिन लोगों को अस्थमा, सीओपीडी और टीबी है उनको विशेषकर ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीज दवा, इनहेलर समय से लें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें।



खतरनाक स्तर पर हवा:


स्टेशन एक्यूआई



बाग फरजाना- 420



कलाकृति- 424



धूलियागंज- 414



राजपुर चुंगी- 357



संजय टॉकीज 402



छिपीटोला 412



सदर भट्टी 380



ईदगाह चौराहा 379



श्मशान घाट 404



(आंकड़े स्मार्ट सिटी के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed