फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Quality level increase due to smog in agra

दो दिन की राहत के बाद फिर सांसों पर संकट, ताजनगरी में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, छाई धुंध

Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Air Quality level increase due to smog in agra
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में दो दिन लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन गुरुवार को प्रदूषण का स्तर फिर से ऊपर पहुंच गया। गुरुवार को दिनभर धुंध छाई रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 157 दर्ज किया गया, जो पिछले तीन दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन


दिवाली के बाद से आगरा में वायु प्रदूषण बढ़ गया था। इस दौरान जहरीले धुंध से सांसों पर संकट छा गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर को पार गया था। शनिवार से इसमें सुधार होना शुरू हुआ था, जो मंगलवार तक जारी रहा। लेकिन दो दिन की राहत के बाद फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा। 
विज्ञापन


बुधवार को आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 दर्ज किया गया। गुरुवार को यह बढ़कर 157 तक पहुंच गया। जबकि सोमवार को 68 और मंगलवार के 66 तक आ गया था। एक्यूआई कम होने से धुंध छंटी और मौसम साफ हो गया था, लेकिन गुरुवार को फिर धुंध छा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा का प्रदूषण मीटर


वायु गुणवत्ता सूचकांक -157
 
प्रदूषण तत्व  न्यूनतम  सामान्य   अधिकतम
कार्बन मोनोऑक्साइड 40 49 114
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड 48  69   77
ओजोन  27 54
पर्टिकुलेट मैटर 2.5 85  157   275
सल्फर डाईऑक्साइड 12  19   41

(सभी आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मी. में हैं)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed