{"_id":"69feb9ac41571aa94e0dce27","slug":"ai-generated-obscene-images-used-to-defame-agra-youth-marriage-under-threat-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: युवक की एआई से बना दी ऐसी तस्वीर, टूटने की कगार पर पहुंची उसकी शादी; पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज की FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: युवक की एआई से बना दी ऐसी तस्वीर, टूटने की कगार पर पहुंची उसकी शादी; पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज की FIR
Sat, 09 May 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 09 May 2026 10:05 AM IST
सार
आगरा में एक युवक को एआई से बनाई गई अश्लील तस्वीरों और फर्जी कहानियों के जरिए बदनाम कर उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर पुलिस सोशल मीडिया खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा में एक युवक को एआई की मदद से बनाई गई अश्लील तस्वीरों और कहानियों के जरिये ब्लैकमेल कर उसकी शादी तोड़ने की धमकी दी गई है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की और पीड़ित के परिजन को भी परेशान किया। इस मामले में युवक ने थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के पीड़ित युवक ने बताया कि उनका रिश्ता तय हो चुका है। दो माह से कुछ लोग अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया आईडी बनाकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। ये लोग एआई से बनाई उनकी तस्वीरों के साथ अश्लील कहानियां पोस्ट कर रहे हैं। आरोपियों ने उनकी विवाहित बहनों के बारे में भी अभद्र टिप्पणियां कीं। इसके अलावा उनकी बुजुर्ग मां को भी पुरुषों की अश्लील तस्वीरें भेजी गईं, जिससे पूरा परिवार गहरे अवसाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि इस उत्पीड़न के कारण वह आत्महत्या करने तक का सोचने लगा था। आरोपियों ने शादी तुड़वाने की धमकी भी दी। थाना साइबर क्राइम प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किए गए खातों और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों का पता लगाया जा रहा है।