फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AI cameras will be installed in these old markets of Agra security will be tightened

UP: आगरा के इन पुराने बाजारों में लगाए जाएंगे एआई कैमरे, सख्त होगी सुरक्षा...चौकी में बनेगा कंट्रोल रूम

Tue, 20 May 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 09:47 AM IST
सार

आगरा के पुराने बाजार में एआई कैमरों से पहरेदारी होगी। जामा मस्जिद की घटना के बाद पुलिस ने तैयारी कर ली है। 150 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम  चौकी में बनेगा।
 

विज्ञापन
AI cameras will be installed in these old markets of Agra security will be tightened
सुभाष बाजार पुलिस चौकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सुभाष बाजार, रावतपाड़ा और दरेसी के बाजारों में अपराधियों और संदिग्धों पर नजर रखने, उनकी पहचान करने की तैयारी पुलिस ने कही है। इसके लिए वह 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। पुलिस चाैकी में कंट्रोल रूम बनेगा। ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से लैस होंगे।
विज्ञापन



 

पिछले माह जामा मस्जिद में जानवर का कटा सिर डालकर माहाैल खराब करने की कोशिश की गई थी। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। माहाैल भी बिगड़ने से बच गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने बाजार में सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह योजना बनाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कैमरे बाजार के प्रवेश स्थल पर लगेंगे। कैमरों में फेस डिटेक्टर भी होगा। सुभाष बाजार में कपड़े, दरेसी व रावतपाड़ा में परचून, प्लास्टिक सामान, साइकिल, खिलाैने आदि की दुकानें हैं। कई बार वारदात हो चुकी हैं। अब बाजार में नए कैमरे व्यापारियों के सहयोग से लगवाए जाएंगे। कैमरों से बाजार कर हर कोना कवर किया जाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed