फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ahoi Ashtami 2021: Devotees Dip In Radha Kund At Night For Blessing Child

अहोई अष्टमी 2021: राधाकुंड में स्नान के लिए पहुंचे दंपती, तीन डुबकी लगाने से मिलता है संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

Thu, 28 Oct 2021 08:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 28 Oct 2021 08:04 AM IST
सार

राधाकुंड में डुबकी लगाने की मान्यता के चलते यहां अहोई अष्टमी पर दंपती डुबकी लगाने आते हैं। पुलिस-प्रशासन ने मेले के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2021: Devotees Dip In Radha Kund At Night For Blessing Child
मथुरा: राधाकुंड पर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतान प्राप्ति के लिए मन में अटूट आस्था लेकर श्रद्धालु गुरुवार की मध्यरात्रि को राधारानी कुंड में स्नान करेंगे। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मध्य रात्रि विशेष स्थान में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का श्रीधाम राधाकुंड आना शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा अहोई अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने चार वर्ष की आयु में राधाकुंड के तट पर अपनी लीलाओं के मध्य राधाकुंड और श्यामकुंड का निर्माण किया था। पुराणों में लिखा है कि कार्तिक मास में अष्टमी के दिन राधाकुंड का निर्माण राधारानी ने अपने कंगन से किया था और कृष्णकुंड का निर्माण भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बंसी द्वारा। मान्यता यह भी है कि अहोई अष्टमी की अर्धरात्रि को जो निसंतान दंपती हाथ पकड़ कर तीन डुबकी लगाते है और कुंड में पौंठो का फल लाल कपड़े में बांधकर दान करते है। उन्हें वर्ष भर में संतान की प्राप्ति होती है। गुरुवार की रात्रि को 11:53 बजे से विशेष स्नान प्रारंभ होगा। जो प्रातः सुबह 4 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


राधाकुंड और श्यामकुंड की विशेषता
राधाकुंड श्याम कुंड की मान्यता यह है कि दोनों कुंडों का जल एक दूसरे से मिले होने के बावजूद भी अलग-अलग रंग का है। राधारानी कुंड का जल सफेद जबकि भगवान श्याम सुंदर के कुंड के जल का रंग श्याम रंग का है। राधारानी का कुंड आयताकार है। भगवान श्याम सुंदर का कुंड भगवान के मुकुट जैसा आकार लिए है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राधाकुंड में वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
अहोई अष्टमी मेले में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। पुलिस-प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से परेशानी न हो इसके लिए वाहनों का प्रवेश नगर में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। महेंद्र कुमार सिंह ने बताया की नगर की खुली नालियों पर जाली लगा दी गई है। आवारा गोवंश को सरकारी गौशालाओं में भेजा गया है।

बुखार का कहर: पिनाहट में बीमारी से दो बच्चों की मौत, आगरा में डेंगू मरीजों की संख्या पांच सौ के पार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed