फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agriculture, farmer, tehseeldar, firozabad, tundla

आलू कोल्ड स्टोर में जमा किया और मांग रहे नुकसान का मुआवजा, तहसीलदार ने फटकारे किसान

Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
agriculture, farmer, tehseeldar, firozabad, tundla
टूंडला के छिकाऊ में किसानों से फसलों की जानकारी करते तहसीलदार डॉ. गजेंपाल सिंह व राजस्व टीम - फोटो : TUNDLA
टूंडला। तहसीलदार द्वारा गांव छिकाऊ में मंगलवार को खेतों का जायजा लिया। जांच में किसान द्वारा शिकायत करने पर पूर्व प्रधान और किसान को झूठ बोलने पर फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

गांव के वीरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह ने अपनी 10 बीघा की फसल के कागजात लेखपाल के पास जमा कराएं थे कि उसकी आलू की फसल बरबाद हो गई है। जब उनके खेत की जांच की गई तो किसान ने 15 दिन पूर्व ही अपने आलू खोद कर कोल्ड स्टोर में रखवा दिए। मौके पर पहुंचकर पूर्व प्रधान विनोद दीक्षित व संबंधित किसान वीरेंद्र सिंह को तहसीलदार गजेंद्रपाल सिंह ने खूब फटकार लगाई गई और लेखपाल वीरेंद्र को हर किसान की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव पवारी निवासी राजेश कुमार रावत पुत्र सियाराम शर्मा ने 45 बीघा जमीन में नुकसान की बात कही। मौके पर जाकर टीम ने जांच की तो पता चला कि राजेश ने अपनी कृषि भूमि से पूरा आलू खोदकर कोल्ड में जमा करा दिया है। मात्र चार बीघा में गेहूं था उसमें भी नुकसान नहीं था। फिर भी गलत तथ्यों के आधार पर मुआवजा लेने के लिए कागजात जमा करा दिए। इस पर किसान को खूब डांटा। संबंधित लेखपाल रज्जन पाल व उनकी टीम को जांच करने के बाद ही किसान के नाम देने के लिए आदेशित किया। किसान के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए थाना पचोखरा में तहरीर देने के लिए आदेशित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed