{"_id":"67da24f13a7acb03c40595ad","slug":"agreement-signed-with-tata-technology-limited-bah-and-etmadpur-iti-will-be-upgraded-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ हुआ करार, बाह और एत्मादपुर आईटीआई होगा अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ हुआ करार, बाह और एत्मादपुर आईटीआई होगा अपग्रेड
Wed, 19 Mar 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:05 AM IST
सार
बाह और एत्मादपुर आईटीआई को टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ एमओयू किया।
विज्ञापन
छात्र सांकेतिक
विस्तार
आईटीआई की पढ़ाई करने वाले युवाओं को अत्याधुनिक प्रशिक्षण देने और रोजगार के लिए तैयार करने के लिए दूसरे चरण में 62 आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा। मंगलवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ने टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ एमओयू किया। इनमें आगरा के दो बाह और एत्मादपुर के आईटीआई शामिल है।
प्रदेश में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से पहले चरण में 149 आईटीआई को अपग्रेड किया जा चुका है। अत्याधुनिक प्रशिक्षण के लिए मशीनों को लगाने के साथ ही अनुदेशकों को प्रशिक्षित किया गया है। रोजगारपरक 12 नए ब्रांच शुरू होंगे।
आगरा में बाह और एत्मादपुर के आईटीआई को अपग्रेड करने के बाद एक दर्जन नए ट्रेड की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। यहां से प्रशिक्षण पाकर निकलने वाले युवाओं को टाटा ग्रुप में रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड इन आईटीआई में अनुदेशकों को प्रशिक्षित करेगी ताकि इंडस्ट्री से जुड़कर भविष्य की जरूरत व नए प्रयोग के लिए तैयार हो सकें।