{"_id":"6b0111271a5404db80084e4b","slug":"agra-wrestler-murder-brother-and-two-nephews-killed-gym-trainer-over-60-lakh-property-dispute-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहलवान की हत्या: भाई-भतीजों ने शाहिद को क्यों मार डाला? कत्ल के पीछे की दूसरी कहानी; पुलिस ने खोल दिया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान की हत्या: भाई-भतीजों ने शाहिद को क्यों मार डाला? कत्ल के पीछे की दूसरी कहानी; पुलिस ने खोल दिया राज
Sat, 21 Nov 2026 09:10 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:10 AM IST
सार
आगरा में जिम ट्रेनर शाहिद उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या 60 लाख रुपये और जमीन में हिस्सा न मिलने के विवाद में की गई थी। पुलिस ने सगे भाई और दो भतीजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पहलवान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के सुरेश नगर में जिम ट्रेनर शाहिद उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या संपत्ति के विवाद में की गई थी। पुलिस ने आरोपी सगे भाई अफसर उर्फ लाला, भतीजे मेहताब और अल्ताफ उर्फ आफताब को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई। वहां लोगों का गुस्सा देख वापस ले आई।
विज्ञापन
Trending Videos
पलहवान व जिम ट्रेनर की हत्या 17 नवंबर को घर के पास ही की गई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था। मामले में पहलवान के दोस्त दिलशाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें मृतक के सगे भाई और दो भतीजों को नामजद किया। बृहस्पतिवार को तीनों को पकड़ लिया गया। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शाहिद ने 60 लाख रुपये में जमीन बेची थी। इसमें उनका भी हिस्सा था। मगर शाहिद ने हिस्सा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर विवाद चल रहा था। इसी बीच उनके मकान के पीछे के प्लाॅट पर भी शाहिद से विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना वाले दिन जब शाहिद स्कूटी से जा रहा था, तभी उसका बाइक से पीछाकर सुरेश नगर तिराहे पर वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपियों को देखते ही भड़के लोग
पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई। इसकी जानकारी पर क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने लगे। यह देखकर पुलिस उन्हें लेकर लौट आई। शाहिद पक्ष के लोगों में आरोपियों के खिलाफ काफी आक्रोश है।

घटना के बाद से घबरा रहे दिलशाद
शाहिद कुरैशी को बेटा जैद थाना न्यू आगरा लेकर आया था। बाद में शाहिद के दोस्त दिलशाद भी थाने आ गए। शाहिद की हालत गंभीर देखकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, पुलिस ने दोस्त की तहरीर पर आपराधिक मानव वध के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने पहले प्राथमिकी जल्दबाजी में दर्ज की थी।

शाहिद की माैत के बाद हत्या की धारा में तरमीम की। दिलशाद दोस्त हैं। वो घटना के बाद से घबरा रहे हैं। दो भाइयों के विवाद में वो वादी बने हैं। वहीं जैद का कहना है कि घटना में और भी लोग शामिल थे। सभी को आरोपी बनाया जाए। डीसीपी सिटी का कहना है कि परिजन की तहरीर के आधार पर जांच कर केस में अन्य नाम बढ़ाए जाएंगे।