फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Welcomes Donald Trump Today With

राधे राधे मिस्टर प्रेसिडेंट... स्वागत है, ट्रंप-मेलानिया आज करेंगे ताजमहल का दीदार

Mon, 24 Feb 2020 09:21 AM IST
Abhishek Saxena चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा
चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 24 Feb 2020 09:21 AM IST
सार

ट्रंप मेलानिया की दो घंटे की यात्रा की तैयारियों पर 120 करोड़ के खर्च का अनुमान है। हालांकि ब्योरा बाद में तैयार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Agra Welcomes Donald Trump Today With
पत्नी मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया सहित सोमवार शाम को ताज का दीदार करेंगे। अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच उनके अद्भुत स्वागत के लिए ताजनगरी तैयार है। एयरपोर्ट से ताजमहल तक के 15 किमी रूट पर 3000 कलाकार उन्हें ब्रज और भारत की संस्कृति से रूबरू कराएंगे तो हाथों में तिरंगे और अमेरिकी झंडे लिए दो हजार स्कूली बच्चे उन्हें देखते ही ब्रज के अंदाज में कहेंगे, राधे राधे मिस्टर प्रेसिडेंट... ताज की नगरी में आपका स्वागत है। 
विज्ञापन


वर्ष 1959 में आए ड्व्हाइट डी आइजनहावर और 2000 में आए बिल क्लिटंन के बाद मोहब्बत की अनमोल निशानी ताजमहल का दीदार करने वाले ट्रंप तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे।
विज्ञापन


एयरफोर्स वन से खेरिया एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन और केंद्र सरकार के मंत्री उनका भव्य स्वागत करेंगे। उनके जहाज का गेट खुलते ही उनके सामने  अयोध्या और ब्रज के लोकनृत्य प्रस्तुत करते 800 कलाकार होंगे। इस यात्रा में करीब 120 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, हालांकि ब्योरा बाद में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप की द बीस्ट कार ताज से 500 मीटर पहले रुक जाएगी। यहां से 25 गोल्फ कार्ट से फ्लीट ताज के पूर्वी गेट से जुलू खाने (फोर कोर्ट) तक जाएगी। ट्रंप और मेलानिया ताज में सवा पांच से सवा छह बजे तक रहेंगे। इस दौरान 1350 मीटर पैदल चलेंगे। वह डायना सीट पर फोटो खिंचवाएंगे। इसके बाद 6:45 बजे खेरिया से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

1. सुरक्षा : दस हजार जवान तैनात
एनएसजी, एटीएस कमांडो, अर्द्धसैनिक बलों के साथ अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी भी लगे। ड्रोन, दूरबीन से नजर, स्नाइपर तैनात।

2. स्वागत : लगाए 5000 अमेरिका-भारत के झंडे
15 किमी. रूट के दोनों ओर झंडे लगाए हैं। ट्रंप और मोदी के कटआउट लगे हैं। एक हजार होर्डिंग हैं। इन पर लिखा है, 135 करोड़ भारतीय आपका स्वागत करते हैं।

3. संस्कृति : तीन हजार कलाकार करेंगे लोकनृत्य
ब्रज और देश की संस्कृति से रुबरू कराएंगे। 21 चौराहों, खेरिया एयरपोर्ट, ताज के पास मयूर नृत्य, लठमार होली का प्रदर्शन होगा।

4. सुगंध : पूरे रूट पर फूल वाले पौधे
खेरिया से ताज तक 2000 से ज्यादा पौधे लगाए हैं। नालों में कन्नौज का इत्र डाला है। मोगरा, चमेली के फूल लगाए हैं।

 

दो घंटे का कार्यक्रम, एक घंटा ताज में रहेंगे
4:45 बजे : खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेगे
5:00 बजे : ताज के लिए रवाना होंगे
5:15 बजे : ताज के पूर्वी गेट पहुंच जाएंगे।
6:15 बजे : ताज से खेरिया के लिए रवाना।
6:30 बजे : खेरिया एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।
6:45 बजे : दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed