फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra weather update today news

Agra Weather: गर्मी-उमस ने खत्म की रिमझिम बारिश से मिली राहत, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Fri, 31 Jul 2020 10:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2020 10:35 AM IST
सार

  • पांच साल में आगरा-मथुरा में यह पहला मौका है जब मानसून के पहले महीने जुलाई में बारिश आधी से भी कम रही है। 

विज्ञापन
agra weather update today news
ब्रज में कम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुवार को मौसम ने लोगों को बेहाल कर दिया। बीते दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी से जो राहत मिली है वो गुरुवार को उमस और गर्मी में खत्म कर दी। शुक्रवार की शुरुआत भी उमस भरी गर्मी के साथ हुई। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी होती रहेगी। दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश के आसार बन रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन



बिन बारिश के सावन 


ब्रज में इस बार बिना बारिश के सावन का महीना बीता है। पूरे महीने ही आगरा समेत पूरा ब्रज बारिश के लिए तरसता रहा।सभी पड़ोसी जिलों में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई। पांच सालों में यह पहला मौका है जब सबसे कम बारिश सावन के महीने में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई की बारिश तोड़ती थी रिकॉर्ड

पांच साल में आगरा-मथुरा में यह पहला मौका है जब मानसून के पहले महीने जुलाई में बारिश आधी से भी कम रही है। मथुरा में एक तिहाई बारिश ही हो सकी। बीते साल 2019 की जुलाई में आगरा में जहां 576.8 मिमी बारिश हुई तो 2018 की जुलाई में 453 मिमी बारिश हुई थी। 

2016 में भी 535 मिमी बारिश ने आगरा और पड़ोसी जिलों को खूब भिगोया था। इस साल जुलाई के पूरे महीने में आगरा में महज 106 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई। जबकि 2 साल पहले 2018 में सिर्फ एक दिन ही 27 जुलाई को 135 मिलीमीटर बारिश से आगरा तरबतर हो गया था।

ब्रज में सूखा बीता सावन 
 जिले बारिश कमी
आगरा 106.3 मिमी -52% 
मथुरा 70.6 मिमी -67%
एटा 109 मिमी -45% 
मैनपुरी 156 मिमी -40%
फिरोजाबाद 178 मिमी -25%


तापमान अधिक, नमी कम रहने से दिक्कत

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश अच्छी हुई है लेकिन आगरा और उसके नजदीक के जिलों में मानसून इस बार कमजोर पड़ा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान अधिक रहने और नमी कम मिलने से बारिश कम हुई। राजस्थान की ओर से चली हवाओं के कारण यहां तापमान ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed