{"_id":"61d67c68f28b2354295fec3e","slug":"agra-weather-meteorological-department-alert-till-9th-january-for-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बरसात: ताजनगरी में बूंदों ने छुड़ाई कंपकंपी, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बरसात: ताजनगरी में बूंदों ने छुड़ाई कंपकंपी, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल
Thu, 06 Jan 2022 10:51 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:51 AM IST
सार
न्यूनतम तापमान 11.7 और अधिकतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान बढ़ने पर बूंदाबांदी के कारण सर्दी कम नहीं हुई।
विज्ञापन
ताजमहल पर गर्म कपड़ों में आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बुधवार को दिनभर सूरज बादलों में दुबका रहा। दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई। इससे गलन भरी सर्दी ने परेशान कर दिया। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें बीते 24 घंटे में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बूंदाबांदी के कारण तापमान की वृद्धि के बावजूद सर्दी कम नहीं हो सकी। बुधवार की रात में लगातार रिमझिम बारिश होती रही। गुरुवार सुबह सूरज निकला तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। हालांकि बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर बाद तक मौसम ऐसा ही बना रहा। कभी बूंदाबांदी तो कभी बादल घिरते रहे। इसका प्रभाव बाजारों में भी देखने को मिला। शाम को दिन छिपते ही लोग अपने घरों की तरफ जाने की जल्दबाजी में रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे भी मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं। बादल छाये रहेंगे तो बूंदाबांदी भी होगी।
11056 सैलानियों ने किया ताज का दीदार
मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए बुधवार को 11056 सैलानी पहुंचे। इनमें 121 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। टिकट खिड़की बंद होने के बाद पर्यटकों को ऑनलाइन ही टिकट बुक करनी पड़ रही है। बुधवार को आगरा किला में 3157, सिकंदरा में 617, मरियम टूम में 81, फतेहपुर सीकरी में 375, एत्माद्दौला में 244, महताब बाग में 145, रामबाग में 106 पर्यटक पहुंचे। संवाद
बहुत खराब रही ताजनगरी की हवा
बुधवार को ताजनगरी की हवा खराब रही। मंगलवार को एक्यूआई 318 था, जो बुधवार को बढ़कर 333 तक पहुंच गया। दूसरे नंबर पर अंबाला की हवा की सेहत रही। वहां एक्यूआई 330 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: वेब रजिस्ट्रेशन के बाद भी एक लाख के करीब विद्यार्थियों ने नहीं लिया प्रवेश
आगरा: पहले ही दिन धराशायी हुआ मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट, नहीं हुआ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, ये है कारण