फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University One Lakh Studnents Not Take Admission After web registration

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: वेब रजिस्ट्रेशन के बाद भी एक लाख के करीब विद्यार्थियों ने नहीं लिया प्रवेश

Thu, 06 Jan 2022 12:01 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद करीब 96 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है। गत सत्र की अपेक्षा 27,426 वेब रजिस्ट्रेशन अधिक, प्रवेश 26,393 कम।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University One Lakh Studnents Not Take Admission After web registration
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गत सत्र की अपेक्षा इस बार छात्र-छात्राओं का वेब रजिस्ट्रेशन अधिक रहा, जबकि प्रवेश कम हुए हैं। सत्र 2020-21 की तुलना में वेब रजिस्ट्रेशन 27,426 अधिक रहा और अभी तक प्रवेश 26,393 कम है। चालू सत्र में 2,26,761 ने छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 1,59,532 ने कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्टिंग की है। अभी तक प्रवेश 1,30,444 ने लिया है। 
विज्ञापन

 सत्र 2021-22 में बीए में प्रवेश के लिए 70,790 छात्र-छात्राओं ने संबंधित संस्थानों और कॉलेजों में रिपोर्टिंग की है। प्रवेश 61,142 के हुए हैं। बीएससी में 60,182 छात्र-छात्राओं ने रिपोर्टिंग की है और 50,557 के प्रवेश हुए हैं। जबकि सत्र 2020-21 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,99,335 ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया था। 1,93,883 ने कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्टिंग की थी, प्रवेश 1,56,837 ने लिया था। बीए में 74,236 और बीएससी में 61,115 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। 
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रोजगार का रुख किया
विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति के सह समन्वयक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया अभी तक बंद नहीं की है। दूसरे, कॉलेजों ने प्रवेश लिए गए सभी छात्र-छात्राओं का डाटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया है। इससे प्रवेश के आंकड़े अभी कुछ बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि गत सत्र की अपेक्षा फिर भी संख्या कम रहेगी। कोरोना संक्रमण की वजह से उपजी परिस्थितियों में बहुत से छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई करके रोजगार का रुख किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परास्नातक में 29,500 प्रवेश कम 
चालू सत्र में गत सत्र की अपेक्षा परास्नातक पाठ्यक्रमों में 29,500 छात्र-छात्राओं का प्रवेश अभी तक कम है। विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार चालू सत्र में परास्नातक में 42,190 ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 19,840 ने संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की है। 13,715 के प्रवेश हुए हैं। जबकि सत्र 2020-21 में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 70,326 छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया था। 53,258 ने रिपोर्टिंग की थी और प्रवेश 43,215 ने प्रवेश लिया था। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि कोरोना काल में परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने की वजह से बड़ी संख्या में छात्रों ने परास्नातक पाठ्यक्रमों में रुचि नहीं दिखाई है। वह रोजगार के अवसरों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed