फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast Update Today Bus and train passengers troubled due to fog people shivered due to cold

Agra Weather: तीसरे दिन कोहरे में ढंकी ताजनगरी, ठंड में ठिठुरे लोग; स्कूलों में अवकाश घोषित

Thu, 28 Dec 2023 11:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 11:04 AM IST
सार

तीसरे दिन भी आगरा की सुबह कोहरे में ढंकी रही। ठंड में लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Agra Weather Forecast Update Today Bus and train passengers troubled due to fog people shivered due to cold
Agra Weather: तीसरे दिन कोहरे में ढकी ताजनगरी, ठंड में ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई। बुधवार की तरह ही दृश्यता लगभग शून्य रही। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। मौसम का सबसे घना कोहरा बुधवार की सुबह देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक कोहरा बना रहेगा।

विज्ञापन


शहर के बाहरी क्षेत्रों में रात से ही कोहरा देखने को मिला। सुबह तक पूरा शहर कोहरे की चादर से ढंका नजर आया। कोहरे का असर वाहनों की आवाजाही पर भी देखने को मिला। यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कई दुर्घटनाएं भी हुईं। वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। सर्दी बढ़ने का असर छोटे बच्चों पर नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को स्कूलों के खुलने का समय सुबह नौ बजे होने के बाद भी बच्चे ठिठुरते नजर आए। शाम से फिर कोहरा छा गया। रात आठ बजे तक सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक कोहरा बना रहेगा। उसके बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में अवकाश घोषित

घने कोहरे की वजह से अभिभावकों ने जिलाधिकारी से स्कूलों में अवकाश करने की मांग की थी। बुधवार रात को जिलाधिकारी की तरफ से 28 दिसंबर को सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। कोई स्कूल खुला मिला, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

बसों का लंबा हो रहा इंतजार

कोहरे की वजह से परिवहन निगम की बसें भी प्रभावित हो रही हैं। रात के समय में यात्री कम निकल रहे हैं। उसके बाद भी यात्रियों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बस परिचालक 25 सवारी से कम होने पर बस ले जाने को तैयार नहीं होते हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि कोहरे को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके है। रात में अधिक सवारी होने पर ही बस चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed