{"_id":"60b064468ebc3eef0b50625a","slug":"agra-weather-forecast-for-next-two-days-second-hot-city-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम: गर्मी से नहीं मिली ताजनगरी के लोगों को राहत, झांसी के बाद दूसरा गर्म रहा आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: गर्मी से नहीं मिली ताजनगरी के लोगों को राहत, झांसी के बाद दूसरा गर्म रहा आगरा
Fri, 28 May 2021 09:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 May 2021 09:02 AM IST
सार
शुक्रवार दोपहर बाद से बादलों की लुकाछिपी संभव है, जिसके बाद रविवार तक बूंदाबांदी और बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लू के थपेड़ों ने गुरुवार को ताजनगरी को झुलसा दिया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिस वजह से आगरा प्रदेश में झांसी के बाद दूसरा गर्म शहर बना रहा, जबकि बुधवार को आगरा चौथा गर्म शहर था। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद से बादलों की लुकाछिपी संभव है, जिसके बाद रविवार तक बूंदाबांदी और बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है, लेकिन बुधवार के मुकाबले यह एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 23.7 डिग्री रहा। सुबह 8 बजे के बाद से ही तेज धूप निकली, जो दिन भर चुभती रही। लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राजस्थान से चल रही गर्म हवाओं के कारण न केवल आगरा, बल्कि पड़ोसी अलीगढ़ जिले में भी लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे। हालांकि दक्षिणी उत्तर प्रदेश के शहरों में बादलों के छाने से कुछ राहत मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से बादल आगे बढ़ रहे हैं जो शुक्रवार शाम तक राहत दे सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद से रविवार तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। बादलों की लुकाछिपी के साथ तीनों दिन बूंदाबांदी और बारिश के आसार बन रहे हैं। आगरा और पड़ोसी जिलों में भी बारिश संभव है।
विज्ञापन
शहर अधिकतम न्यूनतम
झांसी 42.2 26.3
आगरा 41.1 23.7
अलीगढ़ 40.4 24.2
मेरठ 39.5 20
हमीरपुर 39.2 27.2
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री का किसानों से संवाद: मैनपुरी की ग्राम पंचायत नगला गढ़ू के प्रधान डॉ. दिनेश यादव से होगी विकास योजनाओं पर चर्चा
ये भी पढ़ें: फेरबदल: पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद बसपा में बड़ा बदलाव, आगरा में विमल को सौंपी कमान
झांसी 42.2 26.3
आगरा 41.1 23.7
अलीगढ़ 40.4 24.2
मेरठ 39.5 20
हमीरपुर 39.2 27.2
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री का किसानों से संवाद: मैनपुरी की ग्राम पंचायत नगला गढ़ू के प्रधान डॉ. दिनेश यादव से होगी विकास योजनाओं पर चर्चा
ये भी पढ़ें: फेरबदल: पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद बसपा में बड़ा बदलाव, आगरा में विमल को सौंपी कमान