फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Chief Will Virtual Dialog With Mainpuri Gram Pradhan Dr Dinesh Yadav

मुख्यमंत्री का संवाद: आगरा के प्रधान मायूस, मैनपुरी के डॉ. दिनेश यादव करेंगे विकास पर चर्चा

Fri, 28 May 2021 06:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 May 2021 06:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रधानों से वार्ता करेंगे। इसमें वर्चुअल माध्यम से प्रधान जुड़ेंगे। संवाद के लिए चयनित प्रधान एनआईसी में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Up Chief Will Virtual Dialog With Mainpuri Gram Pradhan Dr Dinesh Yadav
प्रधान दिनेश यादव के साथ संवाद करेंगे सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रधानों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री से संवाद करने वाले प्रधानों की सूची में आगरा जिले से एक भी नाम नहीं है। मैनपुरी की ग्राम पंचायत नगला गढ़ू के प्रधान को यह मौका मिला है। मैनपुरी कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में आयोजित वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत में विकास की योजनाओं और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जाने वाले इंतजामों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रधानों से वार्ता करेंगे। इसमें वर्चुअल माध्यम से प्रधान जुड़ेंगे। संवाद के लिए चयनित प्रधान एनआईसी में मौजूद रहेंगे। जिले से संवाद के लिए ग्राम पंचायत नगला गढ़ू के प्रधान डॉ. दिनेश प्रकाश यादव का चयन किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. दिनेश पीएचडी हैं
49 वर्षीय डॉ. दिनेश यादव की शिक्षा एमएससी, पीएचडी है। शाम साढ़े तीन बजे के करीब मुख्यमंत्री उनसे वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम पंचायत की पहली बैठक में किए गए निर्णयों पर संवाद के साथ ग्राम पंचायत के विकास के लिए प्रधान द्वारा बनाई गई योजना पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान एनआईसी में जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूम पर अन्य प्रधान भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री द्वारा एनआईसी भवन में जिले के एक प्रधान से संवाद किया जाएगा। हालांकि जिले के अन्य प्रधान भी संवाद से जुड़ेंगे। वे अपनी ग्राम पंचायतों में जूम एप पर संवाद से जुड़ेंगे। इसके लिए सभी सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिवों से कहा गया है कि वे अपनी सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान को एक स्थान पर एकत्रित कर सीएम के संवाद में प्रतिभागिता सुनिश्चित करें।


मुख्यमंत्री द्वारा नगला गढ़ू के प्रधान से शुक्रवार को वर्चुअल संवाद किया जाएगा। अन्य प्रधान भी जूम एप के माध्यम से संवाद कार्यक्रम में जुड़ेंगे।- डीपीआरओ।

ये भी पढ़ें: फेरबदल: पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद बसपा में बड़ा बदलाव, आगरा में विमल को सौंपी कमान
 आगरा में कोरोना: 22 नए मरीज मिले, 10 और मौतें दर्ज होने से 405 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed