{"_id":"5df4721d8ebc3e88217d2394","slug":"agra-weather-change-due-to-rain-and-hailstorm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ी, तीर सी चुभ रहीं सर्द हवाएं, छूट रही कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ी, तीर सी चुभ रहीं सर्द हवाएं, छूट रही कंपकंपी
Sat, 14 Dec 2019 10:54 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
सुबह छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बारिश और ओलावृष्टि के बाद शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे शनिवार की सुबह सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिये। कोहरा भी है। सर्द हवाएं शरीर में तीर सी चुभ रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी बूंदाबांदी, बारिश के आसार जताए हैं।
इससे पहले शुक्रवार को गरज चमक के साथ जमकर बारिश हुई। मानसून की तरह दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ से बादल बरसे तो शहर में कई जगह जलभराव हो गया। सुबह कोहरा छाया तो नौ बजे के बाद फिर बारिश शुरू हो गई। दोपहर भर धुंध छाई रही। देहात क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले भी पड़े, जिनसे आलू और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा।
24 घंटे में ताजनगरी में कुल 18.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश और ओलों के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे 19.8 डिग्री पर आ गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 14.2 डिग्री पर पहुंच गया।

शनिवार सुबह कोहरा छाए रहने और बारिश की आशंका के चलते स्कूलों में बच्चों की मौजूदगी कम रही। जो बच्चे स्कूल गए, उन्हें अभिभावकों ने गर्म कपड़ों में टोपी, मफलर, दस्ताने के साथ भेजा। ताजमहल सहित अन्य स्मारकों में लोग ठिठुरते दिखाई दिए।
कल से छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक दिन भर धुंध सी छाई रहेगी। बादलों की लुकाछिपी के साथ एक दो बार बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर शाम तक बना रह सकता है। इसके बाद रविवार से दो दिन घना कोहरा छाने के आसार हैं।
टूट न पाया 22 साल पुराना रिकॉर्ड
दिसंबर में मौसम का अजब-गजब हाल रहा है। 10 दिसंबर 1997 को एक ही दिन में 42.4 मिमी बारिश हुई थी जो अब तक का रिकॉर्ड है। दिसंबर में ही सर्दी का रिकॉर्ड 93 साल पहले का है, जब 28 दिसंबर 1926 को न्यूनतम तापमान मानइस 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।