{"_id":"644aa9da4b53967b210796e5","slug":"agra-water-will-not-be-available-in-these-areas-pipeline-gas-supply-will-also-remain-closed-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कर लें इंतजाम, आज इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा पानी; पाइपलाइन गैस की आपूर्ति भी रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कर लें इंतजाम, आज इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा पानी; पाइपलाइन गैस की आपूर्ति भी रहेगी बंद
Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
सार
आगरा के ट्रांस यमुना और दयालबाग में ओवरहेड टैंक की सफाई के चलते इन स्थानों से होने वाली जल का आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं ताजगंज से लेकर ईदगाह, बरौली अहीर, मधु नगर और रोहता तक करीब 25 हजार घरों में पीएनजी सप्लाई नहीं होगी।
विज्ञापन
सीएनजी और पीएनजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को पीएनजी, सीएनजी और दयालबाग व ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जीवनी मंडी में गैस पाइपलाइन की मरम्मत व रखरखाव के लिए गेल ने पीएनजी सप्लाई का शटडाउन लिया है। उधर, ट्रांस यमुना और दयालबाग क्षेत्र में ओवरहेड टैंक व भूमिगत जलाशयों की सफाई के कारण पानी सप्लाई बंद रहेगी।
ताजनगरी मदर फिलिंग स्टेशन सहित पांच सीएनजी पंप भी शुक्रवार को बंद रहेंगे। पांच हजार से अधिक वाहनों को सीएनजी गैस के लिए हाईवे व अन्य क्षेत्र में पंप तक दौड़ लगानी पड़ेगी। ताजगंज से लेकर ईदगाह, बरौली अहीर, मधु नगर और रोहता तक करीब 25 हजार घरों में पीएनजी सप्लाई नहीं होगी। शुक्रवार सुबह 7 से बजे से रात 10 बजे तक पीएनजी गैस पाइपलाइन पर मरम्मत कार्य चलेगा। जबकि लॉयर्स काॅलोनी, दयालबाग क्षेत्र की 15 और ट्रांस यमुना क्षेत्र की 20 से अधिक काॅलोनियों में पानी नहीं आएगा।
जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि आकस्मिक स्थिति में टैंकर से प्रभावित क्षेत्रों में पानी सप्लाई कराई जाएगी। कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर इच्छुक लोग पानी का टैंकर मंगा सकते हैं।