फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Water will not be available in these areas pipeline gas supply will also remain closed

Agra: कर लें इंतजाम, आज इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा पानी; पाइपलाइन गैस की आपूर्ति भी रहेगी बंद

Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना और दयालबाग में ओवरहेड टैंक की सफाई के चलते इन स्थानों से होने वाली जल का आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं  ताजगंज से लेकर ईदगाह, बरौली अहीर, मधु नगर और रोहता तक करीब 25 हजार घरों में पीएनजी सप्लाई नहीं होगी। 
 

विज्ञापन
Agra Water will not be available in these areas pipeline gas supply will also remain closed
सीएनजी और पीएनजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को पीएनजी, सीएनजी और दयालबाग व ट्रांस यमुना क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जीवनी मंडी में गैस पाइपलाइन की मरम्मत व रखरखाव के लिए गेल ने पीएनजी सप्लाई का शटडाउन लिया है। उधर, ट्रांस यमुना और दयालबाग क्षेत्र में ओवरहेड टैंक व भूमिगत जलाशयों की सफाई के कारण पानी सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन



ताजनगरी मदर फिलिंग स्टेशन सहित पांच सीएनजी पंप भी शुक्रवार को बंद रहेंगे। पांच हजार से अधिक वाहनों को सीएनजी गैस के लिए हाईवे व अन्य क्षेत्र में पंप तक दौड़ लगानी पड़ेगी। ताजगंज से लेकर ईदगाह, बरौली अहीर, मधु नगर और रोहता तक करीब 25 हजार घरों में पीएनजी सप्लाई नहीं होगी। शुक्रवार सुबह 7 से बजे से रात 10 बजे तक पीएनजी गैस पाइपलाइन पर मरम्मत कार्य चलेगा। जबकि लॉयर्स काॅलोनी, दयालबाग क्षेत्र की 15 और ट्रांस यमुना क्षेत्र की 20 से अधिक काॅलोनियों में पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि आकस्मिक स्थिति में टैंकर से प्रभावित क्षेत्रों में पानी सप्लाई कराई जाएगी। कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर इच्छुक लोग पानी का टैंकर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed