फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra was the second hottest city in the state, with a temperature of 35.4 degrees.

Agra News: प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा,पारा 35.4 डिग्री

Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Agra was the second hottest city in the state, with a temperature of 35.4 degrees.
आगरा। झांसी के बाद आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा जो औसतन तापमान से 7.1 अधिक रहा। सुबह से ही धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर में लोगों ने गर्मी के कारण पंखे, कूलर और एसी का इस्तेमाल किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों तापमान में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन

होली बीतने के बाद लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को तापमान बढ़ने के कारण काम से घर के बाहर निकले लाेग गर्मी से परेशान हो गए। दोपहर 12 बजे धूप के कारण खुले में खड़ा होना मुश्किल लगने लगा। इसी के साथ गर्मी से राहत के लिए गन्ने के रस और शिकंजी की ठेलों पर भीड़ लगने लगी। गर्मी से राहत पाने के लिए महिलाएं और युृवतियां मुंह ढक कर और छाता लेकर जाती दिखाई दीं। स्कूलों की छुट़्टी के दौरान बच्चों और अभिभावकों के पसीने छूट गए। लगभग हर घर में पंखे चलना शुरू हो गए। कई घरों, आफिसों और शोरूमों में लाेगों ने दोपहर के समय एसी चलाकर गर्मी से राहत पाई। मार्च के शुरुआती सप्ताह में तापमान लगातार बढ़ने से लोग इस बार भयंकर गर्मी की आशंका जता रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान झांसी में 36.2 डिग्री और दूसरे नंबर पर आगरा में 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले पांच दिनों में तापमान में और वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed