फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Vyapar Mandal blamed anarchist elements of hooliganism and looting of shops in name of Bharat Bandh

आरक्षण पर आक्रोश: भारत बंद के नाम पर अराजकतत्वों की गुंडागर्दी, जबरन बंद कराए प्रतिष्ठान... लूटपाट का भी आरोप

Thu, 22 Aug 2024 10:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 10:42 AM IST
सार

आरक्षण पर आक्रोश आगरा में भी दिखा। व्यापार मंडल ने भारत बंद के नाम पर अराजकतत्वों द्वारा गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रतिष्ठान जबरन बंद कराए गए। लूटपाट भी की गई। 

विज्ञापन
Agra Vyapar Mandal blamed anarchist elements of hooliganism and looting of shops in name of Bharat Bandh
अराजकतत्वों ने की गुंडागर्दी, जबरन बंद कराए प्रतिष्ठान... लूटपाट का भी आरोप - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा व्यापार मंडल ने भारत बंद के नाम पर अराजक तत्वों पर गुंडागर्दी और दुकानों में लूटपाट का आरोप लगाया। दुकानें जबरन बंद कराई और व्यापारियों से भी अभद्रता की। पुलिस-प्रशासन पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि फुलट्टी, किनारी बाजार, छीपीटोला बाजार समेत कई जगह दुकानों को जबरन बंद कराया। अराजक तत्वों ने दुकानों के शटर पर डंडे और सरिया चलाए। कई जगह लूटपाट भी की। इससे व्यापारी आक्रोशित है, बंदी से पहले व्यापारियों से वार्ता की जाती तो शांतिपूर्वक प्रदर्शन का समर्थन भी किया जाता।
विज्ञापन


महामंत्री अशोक मंगवानी और कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल ने कहा कि बंदी के नाम पर दहशत का माहौल रहा। व्यापारी संगठनों से पूर्व में बैठक कर बंदी के लिए वार्ता करनी चाहिए थी। जय पुरसनानी ने बताया कि अराजक तत्वों ने दुकानें जबरन बंद कराईं और व्यापारियों से भी अभद्रता की। पुलिस-प्रशासन से भी मदद नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया लाल राठौड़, राकेश बंसल, रमनलाल गोयल, जयप्रकाश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, देवेंद्र दौनेरिया, ब्रजमोहन रैपुरिया, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राकेश सिंघल आदि ने भी व्यापारियों से अभद्रता की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed