फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University women team won bronze in shooting competition

Agra: शूटिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की महिला टीम ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य

Tue, 02 Dec 2025 09:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 02 Dec 2025 09:27 PM IST
सार

शूटिंग प्रतियोगिता में डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। 

विज्ञापन
Agra University women team won bronze in shooting competition
शूटिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेलो इंडिया के तहत जगतपुरा स्टेडियम में आयोजित शूटिंग (एयर पिस्टल 10 मीटर) प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की खिलाड़ी शशि कुमारी, तनु कुमारी और कशिश ने अपने संतुलित प्रदर्शन, धैर्य और बेहतरीन निशानेबाजी कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। खिलाड़ियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अच्छे तालमेल के साथ लक्ष्य को भेदते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने खेल विभाग व पदक विजेता खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता ने न केवल विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के नवोदित खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश सक्सेना ने कहा कि यह पदक खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, उपकरण और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका लाभ अब राष्ट्रीय मंच पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed