फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Taking applications from students teachers are not Appointed in department

Agra University: छात्रों से ले रहे आवेदन, विभाग में शिक्षकों का पता नहीं

Sun, 24 Jul 2022 07:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 07:52 PM IST
सार

एनईपी के तहत विवि के आवासीय परिसर संस्थानों व विभागों में नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इनके लिए छात्रों से आवेदन भी लिए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Agra University Taking applications from students teachers are not Appointed in department
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों में स्नातक स्तर के नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। कुछ ऐसे कोर्स हैं, जिनके विभाग पहले से नहीं हैं, स्थापित होने हैं। इन विभागों में अभी शिक्षकों का पता नहीं है। 

विज्ञापन


सत्र 2022-23 में स्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी विषय भी पढ़ाए जाने हैं। ये विषय पहले नहीं पढ़ाए जाते थे। शिक्षकों की तैनाती के बाद ही पढ़ाई शुरू हो पाएगी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर से विज्ञप्ति जारी कर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। 

विज्ञापन

शिक्षक नहीं हैं उपलब्ध

नए विभागों में प्रवेश लेने के लिए शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। सेल्फ फाइनेंस में पाठ्यक्रमों का संचालन होगा। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 10 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। नियुक्ति अगस्त अंत या सितंबर के पहले सप्ताह तक हो सकेगी। जिन संस्थानों में पाठ्यक्रमों का संचालन होना है, उनमें भी कोई दिशा-निर्देश छात्र-छात्राओं के लिए जारी नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सितंबर से लगनी हैं कक्षाएं

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की तारीख 25 अगस्त है। शिक्षण कार्य पांच सितंबर से शुरू करना है। जिन विभागों में अभी शिक्षकों की नियुक्ति होनी है, उसमें पढ़ाई देर से शुरू हो पाएगी।  

डीन फैकल्टी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराएंगे

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि  के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि 'जिन नए पाठ्यक्रमों से संबंधित विभाग पहले से संचालित नहीं हैं, उनमें प्रवेश प्रक्रिया संबंधित डीन फैकल्टी को पूरी करानी होगी। दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। शिक्षकों की अगस्त अंत तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed