{"_id":"59d8a5794f1c1bcc538b630b","slug":"agra-university-student-union-president-candidate-will-get-chance-of-debate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को देनी होगी ये 'परीक्षा' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को देनी होगी ये 'परीक्षा'
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 07 Oct 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
agra university
- फोटो : agra university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के छात्रसंघ चुनाव में इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनूठी पहल की है। इसने वर्षों से चली आ रही चुनाव प्रक्रिया को भी रोचक बना दिया है। साथ ही चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के लिए भी एक नई चुनौती होगी।
बता दें कि डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में यूं तो छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही कराए जाते हैं। इस बार विवि प्रशासन ने इसे रोचक बनाते हुए नई बात जोड़ी है, जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों को विश्वविद्यालय की ओर से मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मंच के माध्यम से अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी विश्वविद्यालय के छात्रों से सीधा संवाद कर सकेंगे। साथ ही छात्रों को भी सभी प्रत्याशियों को जानने और उन्हें सुनने का मौका मिलेगा। प्रत्याशियों की नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा हो सकेगी।

कुलपति ने दिए निर्देश
बताया गया है कि छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र संवाद का कार्यक्रम रखा जाएगा। इसमें केवल अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विवि के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित इस संबंध में निर्देश दिए हैं। खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में संवाद का आयोजन किया जाएगा।
विवि के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित इस संबंध में निर्देश दिए हैं। खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में संवाद का आयोजन किया जाएगा।
चुनाव के लिए तैयार छात्र संगठन
छात्र संघ चुनाव के लिए सभी संगठन तैयार हैं। गत सत्र के चुनाव की सफलता से उत्साहित निर्दलीय पैनल इस बार भी मैदान में होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ शुक्रवार से ही छात्र संगठनों के पदाधिकारी और निर्दलीय पैनल से जुड़े छात्र नेता विद्यार्थियों से संपर्क में जुट गए हैं।
एबीवीपी के महानगर मंत्री दीपक बघेल का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह से तैयार है। इस बार परिणाम भी बढ़िया रहेगा। वहीं एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह कहते हैं कि हम दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में जीते हैं, यहां भी जीतकर दिखाएंगे। चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

निर्दलीय भी दिखाएंगे दम
निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा के अनुसार निर्दलीय पैनल फिर चुनाव मैदान में होगा। पिछली बार वे भी निर्दलीय चुनाव जीते थे। उनका कहना है कि पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। इस बार और बड़ी जीत होगी।
वहीं समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा के अनुसार छात्रसभा इस बार पूरा पैनल चुनाव में उतारेगी। दमदारी से चुनाव लड़ेगी और जीत भी हासिल करेगी।
वहीं समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा के अनुसार छात्रसभा इस बार पूरा पैनल चुनाव में उतारेगी। दमदारी से चुनाव लड़ेगी और जीत भी हासिल करेगी।