फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University's working council approves Shikhar Singh will get the most medals

आगरा विवि का दीक्षांत समारोह: शिखर सिंह को मिलेंगे सर्वाधिक पदक, देखें आगरा के मेधावियों की लिस्ट

Tue, 19 Aug 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 10:07 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है। इसमें 77 मेधावियों को 100 स्वर्ण और 17 रजत मिलेंगे।

विज्ञापन
Agra University's working council approves Shikhar Singh will get the most medals
एमबीबीएस छात्र शिखर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 91वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को होगा। इसमें 77 मेधावियों 117 पदक वितरित किए जाएंगे। 144 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। एसएन मेडिकल कॉलेज के शिखर सिंह को सबसे ज्यादा 11 पद मिलेंगे। इसमें 10 स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल है। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (ईसी) ने इन पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि समारोह में 77 मेधावियों को 117 पदक मिलेंगे। इसमें 100 स्वर्ण और 17 रजत हैं। 76 पदक छात्राओं और 41 पदक छात्रों को मिलेंगे। 144 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री भी दी जाएगी। इसमें 80 छात्र और 64 छात्राएं हैं। समारोह के मुख्य अतिथि इंडियन हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली के निदेशक शिक्षाविद प्रो. केजी सुरेश होंगे।

अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि समारोह में मेधावियों के दो परिजन साथ आ सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मेधावियों के डिग्री, पदक समेत सभी प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं। स्नातक के करीब 57.50 हजार विद्यार्थियों को भी डिग्री देने की घोषणा की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के इन विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक
निखिल धाकड़, सेंट जोंस कॉलेज
सुमन, बीडीके महाविद्यालय बालूगंज
कंचन, श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज
पल्लवी सोनी, सेंट जोंस कॉलेज
विनय सिंह, आईईटी खंदारी
काजल वर्मा, उत्तम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट रुनकता
जयदीप सिंह, भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय बाह
कुंती पाल, आगरा कॉलेज
मानसी शर्मा, आगरा कॉलेज
गरिमा जैन, आरबीएस कॉलेज
प्रकृति राव, आरबीएस कॉलेज
अनुष्का, आगरा कॉलेज
ऋतिका शर्मा, सेंट जोंस कॉलेज
आरती मिश्रा, सेंट जोंस कॉलेज
ईशा गोला, सेंट जोंस कॉलेज
अंशिका अग्रवाल, आरबीएस कॉलेज
हेमांश्ली चौधरी, गृह विज्ञान संस्थान
वंशिका श्रीवास्तव, गृह विज्ञान संस्थान खंदारी
मोक्षा सिंह, गृह विज्ञान संस्थान खंदारी
अलीशा कुरैशी, गृह विज्ञान संस्थान खंदारी
वंशिका श्रीवास्तव, गृह विज्ञान संस्थान खंदारी
शिखा पचौरी, गृह विज्ञान संस्थान
प्रियंका शर्मा, गृह विज्ञान संस्थान खंदारी
रविंद्र गोस्वामी, केएमआई
तनु प्रिया छोंकर, समाज विज्ञान संस्थान
रोहित कुमार, समाज विज्ञान संस्थान
राधा कुशवाह, सेठ पदम चंद जैन संस्थान
नव्या सैनी, सेठ पदमचंद जैन संस्थान
खुशबू अग्रवाल, एसएन मेडिकल कॉलेज
शिखर सिंह, एसएन मेडिकल कॉलेज
सुहासी चौधरी, एसएन मेडिकल कॉलेज
लविशा, एसएन मेडिकल कॉलेज
स्कंद संध्या मोदी, एफएच मेडिकल कॉलेज
सत्यम, केएमआई संस्थान
सुमित सक्सेना, आईईटी खंदारी
मातंगी दत्त, इतिहास एवं संस्कृति विभाग
निशा राठौर, डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस
विशाल वर्मा, गणित विभाग, बेसिक विज्ञान संस्थान खंदारी
सचिन कुमार, केएमआई
रवि सोलंकी, केएमआई
उज्जवल शर्मा, दाऊ दयाल संस्थान खंदारी
प्रज्ञा पटेल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान
दिव्यांशी श्रीवास्तव, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेस खंदारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed