फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University has released the schedule and guidelines for practical examinations of law

Agra University: विधि की प्रायोगिक परीक्षाएं 6 नवंबर से,  विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम व दिशा-निर्देश जारी किया

Sat, 28 Oct 2023 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 09:13 AM IST
सार

एलएलबी पहले, दूसरे व तीसरे सेमेस्टर और बीएएलएलबी के तीसरे, चौथे व पांचवें सेमेस्टर की संबंधित कॉलेजों में ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। ये परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी।
 

विज्ञापन
Agra University has released the schedule and guidelines for practical examinations of law
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विधि (एलएलबी पहले, दूसरे व तीसरे सेमेस्टर और बीएएलएलबी के तीसरे, चौथे व पांचवें सेमेस्टर) की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 6 नवंबर से संबंधित कॉलेजों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। ये परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक, प्रायोगिक परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षकों की सूचना कॉलेजों व परीक्षकों को दे दी जाएगी। परीक्षकों को कॉलेज की लॉगइन पर प्रायोगिक परीक्षा के अंक दर्ज करने से पहले आंतरिक परीक्षक के मोबाइल नंबर पर विश्वविद्यालय की ओर से एक ओटीपी भेजा जाएगा, इसके पूरे होने के बाद ही अंक दर्ज किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा कराते समय परीक्षकों को पांच मिनट का वीडियो या फिर कम से कम पांच फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अवार्ड लिस्ट उपस्थिति पत्रक के साथ अपलोड करना होगा। जिन कॉलेजों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम होगी, उनकी परीक्षा विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित नोडल केंद्रों पर कराई जाएगी। किसी परीक्षार्थी को 80 फीसदी से अधिक अंक दिए जाने पर उसके रिकार्ड को सुरक्षित रखना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से उसे मांगा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed