फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University has released the results of BCA and BSC Hons

Agra University: आगरा विवि ने जारी किए बीसीए और बीएससी ऑनर्स के परिणाम, अन्य भी जल्द होंगे घोषित

Tue, 03 Jun 2025 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 10:27 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीसीए और बीएससी ऑनर्स के परिणाम जारी कर दिए हैं।  जल्द ही अन्य परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
Agra University has released the results of BCA and BSC Hons
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परिणामों की शृंखला में दो अन्य कोर्स बीसीए और बीएससी ऑनर्स के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब तक 6 कोर्स के परिणाम जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त होने के 12 दिन बाद 2 अन्य कोर्स (बीएससी ऑनर्स और बीसीए) फाइनल के परिणाम जारी किए गए हैं। विवि की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं 21 मई को समाप्त हुई थीं।
विज्ञापन


सम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट पर कराई गई थीं। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा के साथ ही शुरू करवा दिया गया था। हालांकि कई कोर्सों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक निर्धारित समय तक विश्वविद्यालय को नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उन कोर्सों के परिणाम घोषित किए जा रहें हैं, जिनमें छात्र संख्या कम हो और जिनकी प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी हो चुकी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि बीसीए छठवें सेमेस्टर और बीएससी ऑनर्स आठवें सेमेस्टर का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। जल्द ही अन्य परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed