{"_id":"6a3a07891d7bc35df00df8b2","slug":"agra-university-gears-up-to-showcase-a-century-of-legacy-through-grand-exhibition-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra:100वें साल में नया इतिहास रचेगा आगरा विवि, प्रदर्शनी में दिखेगी गौरवशाली विरासत और विकास यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra:100वें साल में नया इतिहास रचेगा आगरा विवि, प्रदर्शनी में दिखेगी गौरवशाली विरासत और विकास यात्रा
Tue, 23 Jun 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:41 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अपने शताब्दी वर्ष समारोह के तहत एक भव्य प्रदर्शनी आयोजित करेगा, जिसमें स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। कुलपति प्रो. आशु रानी ने इसे विश्वविद्यालय की विरासत, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बताया।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष समारोह एक जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए, विश्वविद्यालय एक विशेष प्रदर्शनी की योजना बना रहा है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन, पालीवाल पार्क कैंपस में प्रदर्शनी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के संयोजक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने विभिन्न गैलरी और स्टॉल समितियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा की ज्वेलरी कंपनी के नाम पर बिहार में चल रहा था फर्जी कारोबार, 11 किलो चांदी के गहने बरामद
ये भी पढ़ें - UP: आगरा की ज्वेलरी कंपनी के नाम पर बिहार में चल रहा था फर्जी कारोबार, 11 किलो चांदी के गहने बरामद
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक साधारण आयोजन नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की सौ साल की यात्रा का एक दर्पण होगी। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत, शैक्षणिक उपलब्धियों, सामाजिक उत्तरदायित्वों और राष्ट्र के विकास में इसके अमूल्य योगदान को रेखांकित करना है।
ये भी पढ़ें - UP: 10 हजार रुपये का लोन, साप्ताहिक किस्त 630 रुपये, आगरा के पूर्व पार्षद और बेटे ने दिया धोखा; केस दर्ज
ये भी पढ़ें - UP: 10 हजार रुपये का लोन, साप्ताहिक किस्त 630 रुपये, आगरा के पूर्व पार्षद और बेटे ने दिया धोखा; केस दर्ज
प्रदर्शनी के स्टॉलों को आकर्षक और प्रेरणादायक बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे आगंतुकों को आकर्षित कर सकें और विश्वविद्यालय के इतिहास से जुड़ने का अवसर प्रदान करें। कुलपति ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय की स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक की संपूर्ण विकास यात्रा को दर्शाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - UP: दरोगा ने गलत दिशा से आ रहे ट्रॉला को रोका, चालक ने की ऐसी हरकत; वर्दी वाले के छूट गए पसीने
ये भी पढ़ें - UP: दरोगा ने गलत दिशा से आ रहे ट्रॉला को रोका, चालक ने की ऐसी हरकत; वर्दी वाले के छूट गए पसीने
प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि इस भव्य प्रदर्शनी का आयोजन दीक्षांत पार्क, खंदारी परिसर में किया जाएगा। इस बैठक में प्रो. संजय चौधरी, प्रो. बीडी शुक्ला, प्रो. राजेश कुशवाहा, प्रो. अर्चना सिंह, पूजा सक्सेना सहित विश्वविद्यालय के कई अन्य महत्वपूर्ण सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदर्शनी को सफल बनाने हेतु अपने विचार और सुझाव साझा किए। यह प्रदर्शनी छात्रों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और आम जनता के लिए विश्वविद्यालय के इतिहास और उपलब्धियों को जानने का एक उत्कृष्ट मंच साबित होगी।
ये भी पढ़ें - कोचिंग या फिर मौत के सेंटर: लखनऊ में जिंदा जल गए 15 छात्र, इन संस्थानों में भी जान का खतरा; नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
ये भी पढ़ें - कोचिंग या फिर मौत के सेंटर: लखनऊ में जिंदा जल गए 15 छात्र, इन संस्थानों में भी जान का खतरा; नियमों की उड़ रहीं धज्जियां