{"_id":"6a3a0672cb5d880a1a0a880e","slug":"truck-driver-threatens-cop-after-being-stopped-for-wrong-side-driving-on-agra-bharatpur-highway-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दरोगा ने गलत दिशा से आ रहे ट्रॉला को रोका, चालक ने की ऐसी हरकत; वर्दी वाले के छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दरोगा ने गलत दिशा से आ रहे ट्रॉला को रोका, चालक ने की ऐसी हरकत; वर्दी वाले के छूट गए पसीने
Tue, 23 Jun 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:37 AM IST
सार
भरतपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉला चालक ने रोकने पर दरोगा से अभद्रता की और उनकी गाड़ी में टक्कर मारने की धमकी दे दी। बाद में पुलिस ने चालक को पकड़ लिया और उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम गलत दिशा से आ रहे एक ट्रोला चालक ने रोकने पर एक दरोगा से अभद्रता कर दी। उनकी गाड़ी में टक्कर मारने की धमकी दे दी। इसके बाद ट्रॉला को भगाकर ले गया। चौकी प्रभारी की सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची। चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि थाना फतेहपुर सीकरी की चौमा चौकी प्रभारी राजकुमार गोस्वामी पुलिस टीम के साथ पाली कट पर गलत दिशा से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी भरतपुर की ओर से आए एक ट्राॅला चालक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। उससे कहा कि गलत दिशा में वाहन दौड़ाने की वजह से हादसा हो सकता है। मगर चालक माना नहीं। वह दरोगा से अभद्रता करने लगा। बाद में धमकी दी कि गाड़ी में टक्कर मार देगा।
ये भी पढ़ें - कोचिंग या फिर मौत के सेंटर: लखनऊ में जिंदा जल गए 15 छात्र, इन संस्थानों में भी जान का खतरा; नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
ये भी पढ़ें - कोचिंग या फिर मौत के सेंटर: लखनऊ में जिंदा जल गए 15 छात्र, इन संस्थानों में भी जान का खतरा; नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
विज्ञापन
दरोगा की अपनी निजी गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने गाड़ी को हटा दिया। इस पर चालक चला गया। बाद में ट्रोला को एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया। बाद में पुलिसकर्मी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस पर कुछ लोगों ने पुलिस को कार्रवाई करने से रोकने का प्रयास किया। काफी देर तक कहासुनी होती रही। बाद में इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद तोमर फोर्स के साथ पहुंचे। ट्रोला चालक को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की जा रही थी।
ये भी पढ़ें - UP: पड़ोसियों ने दराती से काट दिया युवती का कान, मां को भी नहीं छोड़ा; इसलिए की हैवानियत
ये भी पढ़ें - UP: पड़ोसियों ने दराती से काट दिया युवती का कान, मां को भी नहीं छोड़ा; इसलिए की हैवानियत
रॉन्ग साइड से पेट्रोल पंपों तक पहुंचते हैं ट्रक
स्थानीय लोगों के अनुसार भरतपुर से आगरा मार्ग पर दोनों ओर कई पेट्रोल पंप संचालित हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनियां निर्धारित पंपों से डीजल भरवाने के दबाव और हाईवे पर कटों की अधिक दूरी के कारण ट्रक चालक अक्सर रॉन्ग साइड से ही पंपों तक पहुंचते हैं। इससे दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें - UP: बदले की आग में मंदिर में बहा दिया खून, इसलिए आरती करते समय प्रदीप को मारी गोली; हत्यारोपी ने उगला राज