Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University exams if the camera is found switched off then fine of 25 thousand rupees per day will be impo

Agra University: आगरा विवि की परीक्षाओं में सख्ती, कैमरा बंद मिला तो लगेगा 25 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना

Thu, 24 Apr 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 09:19 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। यदि परीक्षा के दौरान कैमरा बंद पाया गया, तो  25 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना वसूला जाएगा।
 

विज्ञापन
Agra University exams if the camera is found switched off then fine of 25 thousand rupees per day will be impo
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित स्नातक व परास्नातक स्तर की परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू हो गईं। स्नातक स्तर में बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। वहीं, परास्नातक में एमए, एमएससी और एमकॉम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन निगरानी केंद्र से की जा रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिन परीक्षा केंद्रों के कैमरे ऑनलाइन निगरानी में बंद पाए जाएंगे, उन पर 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अर्थ दंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इतनी ही नहीं लगातार तीन दिन तक कैमरा बंद पाए जाने की स्थिति में परीक्षा केंद्र को तत्काल निरस्त करते हुए आगामी तीन वर्षों के लिए परीक्षा संबंधित कार्यों से डिबार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed