Agra University: परीक्षा समिति ने लगाई 50 कॉलेजों में एडमिशन पर रोक, ये है वजह
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नोटिस देने पर अभी 25 से अधिक कॉलेजों ने 914 छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा के अंकों को ऑनलाइन सत्यापित नहीं किया है। इससे इनके अंक अंकतालिका पर दर्ज नहीं हो पाए और परिणाम भी रुक गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने प्रायोगिक परीक्षा के अंक सत्यापित न करने और परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले करीब 50 कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। परीक्षा समिति की बैठक में इस निर्णय पर अंतिम मुहर लगा दी है। इनकी लॉगइन आईडी भी बंद कर दी गईं हैं। इन कॉलेजों की लापरवाही के कारण पांच हजार से अधिक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ये है मामला
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नोटिस देने पर अभी 25 से अधिक कॉलेजों ने 914 छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा के अंकों को ऑनलाइन सत्यापित नहीं किया है। इससे इनके अंक अंकतालिका पर दर्ज नहीं हो पाए और परिणाम भी रुक गया। 20 से अधिक कॉलेजों पर चार हजार से अधिक छात्रों का परीक्षा शुल्क भी बाकी है।
ये भी पढ़ें - Mathura: दिल्ली की आयुषी यादव की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त
नोटिस के बाद भी नहीं लिया संज्ञान
इन कॉलेजों के संचालकों ने नोटिस के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की। लापरवाही बरतने वाले ऐसे करीब 50 कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। परीक्षा समिति की मुहर लगने के बाद इनके लॉगइन आईडी भी बंद कर दी गईं हैं।
सार्वजनिक की जाए सूची
वहीं एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस एजूकेशन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने कहा कि परीक्षा शुल्क नहीं देने वाले और प्रायोगिक अंक सत्यापित नहीं करने वाले कॉलेजों के नाम भी सार्वजनिक किए जाएं, जिससे छात्रों को उनकी हकीकत पता चल सके और अन्य निजी कॉलेज की साख इससे प्रभावित न हो।