{"_id":"6a1688f6a07314965805a7db","slug":"agra-university-bca-degree-gets-aicte-approval-boost-to-global-recognition-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब विदेश में अधिक मान्य होगी बीसीए की डिग्री, आगरा यूनिवर्सिटी के कोर्स को मिली AICTE मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब विदेश में अधिक मान्य होगी बीसीए की डिग्री, आगरा यूनिवर्सिटी के कोर्स को मिली AICTE मंजूरी
Wed, 27 May 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 27 May 2026 11:32 AM IST
सार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीसीए पाठ्यक्रम को एआईसीटीई से मंजूरी मिलने के बाद इसकी मान्यता बढ़ गई है। इससे छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा और बेहतर करियर अवसरों में आसानी होगी।
विज्ञापन
बीसीए की प्रवेश परीक्षा देते हुए अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर में संचालित बीसीए पाठ्यक्रम को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से अनुमोदन मिल गया है। अब इस पाठ्यक्रम की मान्यता और बढ़ जाएगी।
निदेशक प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है लेकिन एआईसीटीई से अनुमति नहीं थी। इसके लिए आवेदन किया गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस अनुमोदन के बाद अब छात्र यहां भी उसी प्रक्रिया के तहत प्रवेश ले सकेंगे, जैसे मान्यता प्राप्त संस्थानों में होते हैं। प्रो. गुप्ता ने बताया कि कई छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में एआईसीटीई मान्यता न होने के कारण कई बार दिक्कत आती थी। अब यह डिग्री अधिक मान्य और उपयोगी हो जाएगी।
180 सीट पर प्रवेश
बीसीए पाठ्यक्रम में 180 सीटों पर प्रवेश होंगे और एडमिशन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूर्व की तरह ही संचालित की जाएगी।
विभिन्न पाठ्यक्रमों का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। बीएएमएस चतुर्थ प्रोफेशनल, एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर, बीपीईएस षष्ठम सेमेस्टर एवं बीएससी (बायोटेक) प्रथम वर्ष 2026 की परीक्षाओं के पूर्व घोषित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षाएं 29 मई, 1 और 2 जून को आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय, पाली और परीक्षा केंद्र पर ही होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संवाद