फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University B.Ed result not released yet

Agra University: बीएड का परिणाम अभी तक जारी नहीं, परीक्षा नियंत्रक बोले- पूरी हो चुकी है तैयारी

Sat, 10 Dec 2022 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 11:28 AM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम तैयार हो चुका है। तीन-चार दिन में जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Agra University B.Ed result not released yet
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन बीएड का परिणाम अभी तक जारी नहीं हो पाया है। बीएड के छात्र आए दिन विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी छात्रों ने परिणाम के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

45 हजार छात्रों का परिणाम बाकी 

बीएड 2020-22 सत्र में 1100 कॉलेजों के अंतिम वर्ष के 45 हजार छात्रों का परिणाम अभी बाकी है। अक्तूबर में इनकी मुख्य परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा हो चुकी हैं। दो महीने से अधिक समय बीतने पर भी छात्रों का परिणाम जारी नहीं किया। इससे छात्र सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इससे परेशान छात्र विश्वविद्यालय में अधिकारियों से जल्द परिणाम जारी करने के लिए गुहार लगा रहे हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने बताया कि बीते दिनों अधिकारियों से मिले थे तो कहा था कि इसी सप्ताह परिणाम जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra University: भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व कुलपति अरविंद दीक्षित, विजिलेंस ने जब्त की 300 पेज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम हो चुका है तैयार 

इधर, केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परिणाम जारी हो जाएगा तो इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम तैयार हो चुका है। तीन-चार दिन में जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed