फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University: 962 selected for PhD highest number of Hindi students

Agra University: पीएचडी के लिए 962 का चयन, हिंदी के सबसे ज्यादा...छह महीने का होगा प्री पीएचडी वर्क

Wed, 09 Oct 2024 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 09:18 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिए 962 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।  इसके लिए फीस 14 से 26 अक्तूबर तक जमा करनी होगी। इसके बाद छह महीने का प्री पीएचडी वर्क होगा। 

 

विज्ञापन
Agra University: 962 selected for PhD highest number of Hindi students
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची विवि की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। अभ्यर्थियों को प्री पीएचडी वर्क के लिए निर्धारित शुल्क 14 से 26 अक्तूबर तक जमा करना होगा।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 22 अगस्त को हुई थी। कुल 1500 सीटों के सापेक्ष 3,260 आवेदन विवि को प्राप्त हुए। इनमें से 2453 ने परीक्षा दी थी। सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विवि ने काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया था। 962 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सूची में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी हिंदी विषय में हैं। इसके बाद एजूकेशन, पॉलिटिकल साइंस, सोशलॉजी, इंग्लिश, जूलॉजी और विधि में छात्रों की संख्या सीटों के सापेक्ष अधिक रही।
विज्ञापन




डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट dbrau.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। प्री पीएचडी वर्क के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग को 25 हजार रुपये व एससी-एसटी व दिव्यांग के लिए 12,500 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 विषयों में एक भी अभ्यर्थी नहीं
6 विषय ऐसे हैं जिनमें एक भी अभ्यर्थी फिलहाल नहीं है। ये हैं स्क्ल्पचर, रूरल इकोनॉमिक्स एंड कारपोरेशन, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रूरल सोशलाॅजी एंड कम्यूनिटी डेवलपमेंट।

इनमें हैं न्यूनतम अभ्यर्थी
मिलिट्री साइंस एवं लिंविस्टिक- प्रत्येक में 1
फ्रेंच एवं उर्दू- प्रत्येक में 2 और स्टेटस्टिक्स- 3
टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, म्यूजिक, माइक्रोबायोलॉजी- प्रत्येक में 4
फिलॉस्फी- 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed