{"_id":"68a3fd0efb33d150220c898e","slug":"agra-university-91st-convocation-glimpse-of-the-rehearsal-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: आगरा विवि के दीक्षांत समारोह की तैयारियां हुईं पूरी, रिहर्सल में दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: आगरा विवि के दीक्षांत समारोह की तैयारियां हुईं पूरी, रिहर्सल में दिखी झलक
Tue, 19 Aug 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:56 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय के 91वां दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उससे पहले इस भव्य आयोजन को लेकर रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन
आगरा विवि रिहर्सल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 91वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को होगा।। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन आयोजन से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रहा है। सोमवार को रिहर्सल के दौरान जिम्मेदार व्यवस्थाओं पर सचेत नजर आए।
रिहर्सल के दौरान न केवल मंच और व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया, बल्कि विद्यार्थियों की ओर से दी जा रहीं प्रस्तुति और पदक, उपाधियों के क्रम का अभ्यास किया गया। सबसे पहले कुलपति समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी और विभिन्न विभागों के अध्यक्ष निर्धारित क्रम में शोभायात्रा के रूप में दीक्षांत समारोह स्थल शिवाजी मंडपम पहुंचे। औपचारिकताओं के बीच मेधावियों को पदक, डिग्री और पुरस्कार वितरण का अभ्यास कराया गया।
ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय गीत और यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। समारोह की शुरुआत किस तरह होगी और किस क्रम में कार्यक्रम आगे बढ़ेगा, इसका भी अभ्यास कराया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि 20 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सम्मानित किए जाएंगे स्कूली छात्र
विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए पांच गांवों के अंतर्गत आने वाले विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक और जूनियर विद्यालय (कक्षा 3 से 8) के विद्यार्थियों के बीच कराई गई भाषण, चित्रकला और कहानी कथन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने का अभ्यास भी किया गया।