{"_id":"6645b4472c320ed87e0df4d7","slug":"agra-university-1-19-lakh-students-could-not-fill-the-examination-form-another-chance-will-be-fined-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए 1.19 लाख विद्यार्थी, आगरा विवि ने दिया एक और मौका; लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए 1.19 लाख विद्यार्थी, आगरा विवि ने दिया एक और मौका; लगेगा जुर्माना
Thu, 16 May 2024 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 12:52 PM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की परीक्षा का फाॅर्म भरे जाने की आखिरी तारीख बढ़ाई नहीं है। इस तारीख तक करीब 1.19 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा फाॅर्म भरे जाने बाकी थे।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनईपी के तहत मई-2024 की सम सेमेस्टर की परीक्षा का फाॅर्म भरे जाने की आखिरी तारीख बढ़ाई नहीं है। आखिरी तारीख 15 मई निर्धारित की गई थी। इस तारीख तक करीब 1.19 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा फाॅर्म भरे जाने बाकी थे।
विश्वविद्यालय की ओर से सम सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। 28 मई से परीक्षाएं शुरू होनी हैं। परीक्षा में करीब 3.54 लाख विद्यार्थियों को शामिल होना है। बुधवार शाम तक इसमें से करीब 3.35 लाख विद्यार्थियों के ही परीक्षा फाॅर्म भरे गए थे। अभी बड़ी संख्या रह गई है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अब परीक्षा फाॅर्म भरने की तारीख बढ़ाई नहीं जा रही है। 16 मई से प्रति विद्यार्थी 500 रुपये जुर्माने के साथ परीक्षा फाॅर्म भरे जा सकेंगे। ब्यूरो