फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic Chaos: Metro Roadwork Triggers Two-Hour Jam at Rawli, 5-Minute Route Takes 25 Minutes

Agra News: रावली पर मेट्रो का अधूरा काम बना आफत, दो घंटे भीषण जाम; 5 मिनट का रास्ता तय करने में लगे 25 मिनट

Wed, 19 Aug 2026 12:20 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 12:20 PM IST
सार

रावली के पास मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के बिना पूर्व सूचना कराए पैचवर्क से मंगलवार सुबह यातायात व्यवस्था चरमरा गई और करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। रावली से साईं का तकिया और छीपीटोला तक वाहनों की कतार लग गई, जिसमें एंबुलेंस समेत हजारों वाहन फंसे रहे।
 

विज्ञापन
Agra Traffic Chaos: Metro Roadwork Triggers Two-Hour Jam at Rawli, 5-Minute Route Takes 25 Minutes
रावली पर मेट्रो का अधूरा काम बना आफत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड स्थित रावली पर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण कार्य के चलते आम जनता को मंगलवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बिना पुलिस प्रशासन को सूचना दिए रावली के पास सड़क पर पैचवर्क का कार्य कराने और गड्ढों में सीमेंट-गिट्टी डालने से मंगलवार सुबह से ही यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


बिना सूचना निर्माण ने बिगाड़ी ट्रैफिक की रफ्तार
रावली पर मेट्रो की ओर से पिलर निर्माण कार्य के चलते सड़क पर पहले से ही कई जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए सोमवार रात और मंगलवार सुबह तक मेट्रो की तरफ से गड्ढों में सीमेंट और गिट्टी भरकर पैचवर्क कराया था। सुबह जैसे ही कार्यालय जाने वाले लोगों और वाहनों का दबाव बढ़ा तो गीली सीमेंट और गिट्टी में वाहन फंसने लगे। इससे रावली से लेकर साईं का तकिया और छीपीटोला तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 9 बजे के बाद स्थिति इतनी विकट हो गई कि रोजमर्रा के काम पर निकलने वाले लोग, ऑफिस जाने वाले कर्मी और एंबुलेंस तक जाम में फंस गईं।
विज्ञापन



यातायात बाधित होने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। वाहनों को निकालने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। कलेक्ट्रेट और धाकरान की तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर डायवर्ट किया गया। रावली से आने वाले वाहनों को आरओबी के जरिए पुलिस लाइन रोड और धाकरान की तरफ भेजा गया। करीब दो घंटे तक इसी तरह यातायात संचालित किया गया। बाद में मेट्रो अधिकारियों से बात कर बुलडोजर से सड़क को समतल कराया गया तब कहीं यातायात सामान्य हो सका। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि मेट्रो द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क निर्माण का कार्य कराने के कारण यह समस्या हुई, जिसे पुलिस बल की मदद से नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 मिनट की दूरी पार करने में लगे 25 मिनट
एमजी रोड पर मेट्रो के निर्माण से हुए गड्ढों के कारण दीवानी से सेंट जोंस तक भी जाम की समस्या रही। दोपहर 12.30 बजे वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगने लगा। पांच मिनट की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट तक लग रहे थे। स्कूलों की छुट्टी के बाद हालात ज्यादा बिगड़ गए। दोपहर 2 बजे तक यही हाल रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed