फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Terror of ATM thief gang targeted another ATM

आगरा: एटीएम चोर गिरोह का आतंक, एक और एटीएम को तोड़ने की कोशिश, असफल होने पर भागे

Sat, 12 Feb 2022 10:59 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 10:59 AM IST
सार

आगरा शहर में एटीएम चोर गिरोह इस समय सक्रिय है। गिरोह ने हाल ही में शहर के कई एटीएम को निशाना बनाया है। हालांकि पुलिस उनका सुराग पता करने में पूरी तरह असफल रही है।

विज्ञापन
Agra: Terror of ATM thief gang targeted another ATM
घटना के बाद मौके पर पहुंचे बैंककर्मी व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में एटीएम चोर गिरोह का आतंक बरकरार है। शुक्रवार रात एक और एटीएम को बदमाशों ने निशाना बना दिया। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 स्थित केनरा बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई। मगर, एटीएम को तोड़ने में सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन


शनिवार सुबह कैश निकालने पहुंचे एक व्यक्ति ने एटीएम को टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस और बैंक कर्मी आ गए। फिलहाल केस सुरक्षित बताया गया है। इससे पहले भी बदमाशों ने साकेत कॉलोनी स्थित एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। एटीएम तोड़ने वाले अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

विज्ञापन

पहले ही हो चुकीं कई वारदात, पुलिस खाली हाथ

कुछ दिन पहले ताजगंज क्षेत्र से पिछले दिनों बदमाश टाटा इंडिकैश का एटीएम ही उखाड़कर ले गए थे। इसमें 8.20 लाख रुपये रखे हुए थे। इस घटना के बाद एटीएम की सुरक्षा पर सवाल उठे थे। इसके बाद भी केनरा बैंक के इस एटीएम पर कोई गार्ड नहीं था। बदमाशों ने इसलिए इस एटीएम को आसानी से निशाना बनाया।

इससे पहले 22 जनवरी को साकेत कॉलोनी मार्ग पर केनरा बैंक के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश की गई थी। एक बदमाश ने पत्थर से प्रहार करके पहले स्क्रीन, बाद में कार्ड लगाने वाले स्लाट को तोड़ दिया। कैश बॉक्स का लॉक भी खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका था। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed