फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra sub registrar stamp duty fraud

UP: उप निबंधक का कारनामा...मकान के स्टांप शुल्क पर कर दिया फैक्टरी का बैनामा, लाखों रुपये की धांधली

Fri, 29 Aug 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 09:18 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर उप निबंधक दर्शना जैन ने मकान स्टांप शुल्क पर फैक्टरी का बैनामा पंजीकृत किया, निरीक्षण न करने से लाखों रुपये का नुकसान।

विज्ञापन
agra sub registrar stamp duty fraud
स्टांप पेपर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप निबंधक का कारनामा देखिए। मकान के स्टांप शुल्क पर फैक्टरी का बैनामा पंजीकृत कर दिया। विक्रीत भूमि (वह भूमि जो बेची जा चुकी है और जिसके स्वामित्व का हस्तांतरण विक्रेता से खरीदार को हो चुका है) का मौका-मुआयना तक नहीं किया। इससे स्टांप शुल्क में लाखों रुपये की धांधली हो गई। सभासद की शिकायत पर हुई जांच में आरोप सही मिलने पर महानिरीक्षक स्टांप नेहा शर्मा ने उप निबंधक एत्मादपुर दर्शना जैन को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 

एत्मादपुर उप निबंधक कार्यालय में हुए इस फर्जीवाड़े की शिकायत एत्मादपुर नगर पालिका, वार्ड-20 के सभासद सोमेंद्र राजपूत ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की थी। जिसमें विलेख पत्र संख्या 803/2024, विलेख संख्या 17377/2023 के अलावा विलेख संख्या 6931/2024, विलेख संख्या 6930/2024, विलेख पत्र 6556/2024, विलेख संख्या 6927/2024 आदि में लाखों रुपये की स्टांप शुल्क चोरी के आरोप लगाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 कहा कि कोल्ड स्टोरेज, फैक्टरी व अन्य व्यावसायिक संपत्तियों के बैनामा मकान व आवासीय भूमि के स्टांप शुल्क पर हुए। जिससे शासन को लाखों रुपये की स्टांप क्षति पहुंची। सभासद ने उप निबंधक दर्शना जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। महानिरीक्षक स्टांप नेहा शर्मा ने जांच कराई तो पता चला कि उप निबंधक ने बैनामा पंजीकरण के बाद स्थलीय निरीक्षण नहीं किया। बैनामा से संबंधित गोपनीय आख्या भी सहायक निरीक्षक को नहीं भेजी। जबकि, इसे 6 महीने में भेजना अनिवार्य है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की गई। उप निबंधक को दोषी मानते हुए महानिरीक्षक ने प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed