{"_id":"5a8706394f1c1b93268ba704","slug":"agra-stone-throwing-after-attack-in-two-sides","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः बाइक टकराने पर दो पक्षों में बवाल, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः बाइक टकराने पर दो पक्षों में बवाल, चले ईंट-पत्थर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज के तांगा स्टैंड पर शुक्रवार सुबह ठेले के आगे रखे कूड़ेदान में बाइक की टक्कर लगने पर विवाद हो गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इससे अफरातफरी मच गई।
दो लोग घायल हो गए। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए। एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने पर भाजपा नेता भी पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
तुलसी चबूतरा, ताजगंज निवासी राजेश पुत्र नत्थीलाल और उसका भतीजा गगन शुक्रवार सुबह 11 बजे बाइक से जा रहे थे। तांगा स्टैंड पर बिरयानी की ठेल के आगे कूड़ादान रखा हुआ था।
विज्ञापन
राजेश की बाइक कूड़ेदान से टकरा गई। आरोप है कि ठेल विक्रेता आरिफ और उसके साथी आ गए। उनमें कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट हो गई। गगन के सिर में लोहे की रॉड मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

Trending Videos
काफी देर तक लाठी-डंडे चलते रहे। इसकी जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग आ गए। उनमें मारपीट के बाद पथराव होने लगा। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस घायल गगन और आरिफ को पुलिस थाने पर ले आई। घटना की जानकारी पर भाजपा नेता पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने राजेश की तहरीर पर शाहरुख, आरिफ, अशरफ और नासिर के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।