{"_id":"5ad82fb34f1c1b62098b5562","slug":"agra-six-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा और फिरोजाबाद में रोड एक्सीडेंट, थमा 6 जिंदगियों का सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा और फिरोजाबाद में रोड एक्सीडेंट, थमा 6 जिंदगियों का सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा/फिरोजाबाद
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में हुए एक्सीडेंट के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा और फिरोजाबाद में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। इसमें छह लोगों की जान चली गई। दोनों ही जगह पर बाइक पर तीन-तीन लोग सवार बता थे।
मथुरा के पलवल के गांव अमरौली निवासी सुंदर सिंह (37) पुत्र किशनलाल अपने भतीजे सुनील कुमार (35) पुत्र रामप्रसाद और बुआ के लड़के फरीदाबाद के गांव अनंगपुर पहाड़ी निवासी अमर सिंह (35) पुत्र ठाकुर लाल के साथ बाइक पर सवार होकर बलदेव के गांव सुर्रका के लिए निकले थे।
यहां अमर सिंह के मामा के लड़के के विवाह में तीनों को शामिल होना था। बुधवार की रात करीब 10:45 बजे बाइक सवार तीनों थाना महावन के गांव अलीपुर के माइल स्टोन 117 पर पहुंचे ही थे कि नोएडा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। तीनों की बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक कार को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उधर, परिवार के तीन युवकों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। गांव सुर्रका में विवाह समारोह में शोक व्याप्त हो गया।

रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना जसराना के खेरिया निवासी एक युवक की बहन की शादी शिकोहाबाद में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए क्षेत्र के गांव पट्टी बनबारा निवासी अतुल उर्फ शिवनेश (25) पुत्र रवीकरन सिंह के साथ उसी के गांव का निवासी शालू उर्फ अभिजीत यादव (14) पुत्र हरिजीत सिंह गया था।
बुधवार की देर शाम शिकोहाबाद से दावत खाकर लौट रहे थे। उनके साथ शिकोहाबाद के एटा चौराहा निवासी राहुल उर्फ दिव्यांशू पुत्र जितेंद्र उर्फ टाइगर भी था। तीनों लोग बाइक से गांव आ रहे थे कि थाना क्षेत्र के इटौली मोड़ पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने पर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर शिकोहाबाद के साथ जसराना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा तो राहुल ने शिकोहाबाद में ही दम तोड़ दिया, जबकि अतुल एवं अभिजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।