{"_id":"6a2f178c770aefbe8a0c9cac","slug":"agra-shuttlers-shine-in-prayagraj-ajay-and-yash-crowned-state-champions-agra-news-c-365-1-sagr1044-108387-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा के शटलरों का प्रयागराज में परचम, अजय-यश बने स्टेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा के शटलरों का प्रयागराज में परचम, अजय-यश बने स्टेट चैंपियन
विज्ञापन
मास्टर्स वेटरन बैटमिंटन चैंपियनशिप
आगरा। प्रयागराज प्रथम स्टेट मास्टर्स वेटरन बैटमिंटन चैंपियनशिप में आगरा के अनुभवी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 13 से 15 जून तक प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष युगल 50 प्लस वर्ग में अजय महाजन और यश मेहता की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने प्रथम वरीयता प्राप्त मेरठ के सोमेश जैन और सुनील कुमार राणा को 21-15, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल में अजय-यश की जोड़ी ने उन्नाव के अनिल श्रीवास्तव और प्रयागराज के अनुराग शर्मा को 21-18, 21-14 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष युगल 40 प्लस वर्ग में भी आगरा का दबदबा देखने को मिला। मनीष गुडवानी और पवन मंगल की जोड़ी ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में आलोक कुमार मिश्रा (उत्तर प्रदेश पुलिस) और सौरभ सक्सेना (प्रयागराज) को 21-19, 16-21, 24-22 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला आगरा के ही विनोद सीतलानी और अमित उपाध्याय की जोड़ी से होगा, जिससे इस वर्ग का खिताब आगरा के खाते में जाना तय हो गया है।
पुरुष युगल 60 प्लस वर्ग में राहुल पालीवाल और एसके शर्मा की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर आगरा का गौरव बढ़ाया। आगरा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आगरा बैटमिंटन संघ के संरक्षक जिला जज महेश नौटियाल, जीएसटी अपर आयुक्त (ग्रेड-1) पंकज गांधी, जीएसटी डिप्टी आयुक्त रितु सिंह, अध्यक्ष बीना लवानिया, संजय कालरा, नंदी रावत ने बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।