फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra sewer network handed over to private company of chennai

आगरा का सीवर नेटवर्क निजी कंपनी के हवाले, जानें क्या होगा बदलाव, कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

Sat, 16 Nov 2019 10:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Agra sewer network handed over to private company of chennai
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में दिसंबर से सीवर के ओवरफ्लो होने या चोक हो जाने की शिकायत जलकल विभाग को नहीं, बल्कि चेन्नई की वबाग कंपनी को करनी होगी। बिजली की तरह निजी कंपनी के टोल फ्री कॉल सेंटर पर फोन करना होगा और कंपनी सीवर लाइन की सफाई करने पहुंचेगी। 
विज्ञापन


नई मशीनों के साथ और नई तकनीक के साथ कंपनी सीवर की सफाई का काम शुरू करेगी। वन सिटी, वन आपरेटर की नीति पर प्रदेश सरकार ने आगरा की सीवर नेटवर्क देखरेख और एसटीपी का संचालन चेन्नई की निजी कंपनी वीए टेक वबाग को 10 साल के लिए सौंप दी है।
विज्ञापन


लखनऊ में चेन्नई की कंपनी वीए टेक वबाग के साथ एमओयू आगरा के प्रभारी नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह ने कंपनी के प्रतिनिधि के साथ किया। इस करार के बाद मेन पंपिंग स्टेशन, इंटर पंपिंग स्टेशन, सीवेज पंपिंग स्टेशन, नाला टैपिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और सीवरेज नेटवर्क व्यवस्था की रखरखाव व प्रबंधन कंपनी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद हाथी बने एसटीपी का संचालन भी कंपनी के हाथ

अब तक सफेद हाथी बने शहर के सातों एसटीपी का संचालन भी कंपनी को सौंप दिया गया है। इनके संचालन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जाते थे, लेकिन एसटीपी चलते पाए नहीं गए। नालों का और सीवर का पानी सीधे यमुना नदी में गिरता रहा। 

ऐसी शिकायतों के बाद ही सीवर सफाई व सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों के बेहतर संचालन के लिए निजी कंपनी वबाग को जिम्मा दिया गया है। कंपनी नई सीवर लाइन भी डालेगी, जहां पुरानी लाइन को एसटीपी तक जोड़ने की जरूरत पड़ेगी। 
 
महापौर नवीन जैन ने बताया कि दो साल से सीवर की शिकायतों से दुखी हो गए थे। कंपनी से उम्मीद है कि सीवर की शिकायतें नहीं आएंगी। शहर में निगम के लिए यह सबसे बड़ी समस्या थी। दिसंबर से कंपनी कामकाज संभालेगी। 

अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने कहा कि वबाग कंपनी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर और टोल फ्री नंबर जारी करेगी। नए उपकरणों और तकनीक के साथ कंपनी सफाई और संचालन करेगी। उम्मीद है कि लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed