Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's SN Medical College Reports Over 1,800 New Cancer Patients Annually; Oral and Throat Cancers Dominate

खतरनाक है ये रिपोर्ट: आगरा में हर साल कैंसर के 1800 नए मरीज, पांच अंगों में हो रहा ये जानलेवा रोग

Sat, 28 Nov 2026 01:17 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 01:17 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग में हर साल 1800 से अधिक नए मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार इनमें करीब 55-60 फीसदी मरीज मुख, गले और जीभ के कैंसर से पीड़ित हैं, जिसका प्रमुख कारण तंबाकू और गुटका सेवन है।
 

विज्ञापन
Agra's SN Medical College Reports Over 1,800 New Cancer Patients Annually; Oral and Throat Cancers Dominate
कैंसर।

विस्तार

कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पांच अंगों में बीमारी ज्यादा फैल रही है। ऐसे में समय रहते जांच, व्यवस्थित ढंग से इलाज और जरूरत पर सर्जरी हो तो मरीज के ठीक होने की दर बढ़ेगी और परेशानी से भी बचाव होगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग और टाटा मेमोरियल सेंटर ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ओंकोपैथोलॉजी की ओर से आयोजित कार्यशाला में चिकित्सकों ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन


टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित गुजराल ने बताया कि कैंसर कई अंगों को प्रभावित कर रहा है। मुख, बच्चेदानी के मुख, स्तन कैंसर, फेफड़े और पेट के कैंसर के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है। इनमें तंबाकू, गुटका, पान मसाला खाने से मुख के कैंसर के तीन गुना मामले हैं। इनमें युवा मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


देर से शादी, बच्चों में देरी, संक्रमण, मल्टीपल साथी समेत अन्य वजहों से सर्वाइकल कैंसर की स्थिति बन रही है। कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि कैंसर विभाग में औसतन हर साल 1800 से अधिक नए मरीज आ रहे हैं। इनमें मुख, गले और जीभ के कैंसर के सबसे ज्यादा हैं। इनकी संख्या करीब 55-60 फीसदी है। इसकी वजह तंबाकू-गुटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र यादव ने बताया कि कैंसर की सटीक जांच के लिए पैथोलॉजिस्ट की विशेष भूमिका है। ऐसे में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की टीम के साथ जांच का प्रशिक्षण भी दिया।


पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा रानी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला में जांच, इलाज और ऑपरेशन की लेटेस्ट तकनीक के बारे में भी बताया जा रहा है। कार्यशाला में डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. अनिमेष गुप्ता, डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. प्रशांत लवानिया, डॉ. रिचा जैमन, डॉ. तरुणेश शर्मा, डॉ. तब्बसुम सामानी, डॉ. गौरव धाकरे, डॉ. उर्वशी आदि मौजूद रहे।

ये लक्षण हैं तो जांच कराने में न करें देरी
मुंह, जीभ पर 2-3 सप्ताह तक सफेद-लाल धब्बे ठीक न होना।
भोजन निगलने में परेशानी, आवाज बैठना या फिर बदलाव होना।
लंबे समय तक खांसी, खांसी में खून आना, थोड़ा चलने पर सांस फूलना।
भूख न लगना, अपच, पेट फूला रहना, मल में खून आना।
पेशाब करते समय दर्द, बार-बार आना, पेशाब में खून आना।
स्तन गांठ, आकार में बदलाव या गड्ढे होना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed