{"_id":"6933b05d6e566129600912af","slug":"agra-s-mans-nagar-park-to-get-a-makeover-open-gym-and-beautification-work-sanctioned-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: 10 लाख से बदलेगी ‘गड्ढे वाले पार्क’ की बदलेगी सूरत, ओपन जिम के साथ लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 10 लाख से बदलेगी ‘गड्ढे वाले पार्क’ की बदलेगी सूरत, ओपन जिम के साथ लौटेगी रौनक
Sat, 06 Dec 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:56 AM IST
सार
मानस नगर वार्ड 54 स्थित गड्ढे वाले पार्क को नगर निगम 9.90 लाख रुपये से संवारेगा। उसके सौंदर्यीकरण के साथ ओपन जिम तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जयपुर हाउस के मानस नगर वार्ड 54 स्थित गड्ढे वाले पार्क को नगर निगम 9.90 लाख रुपये से संवारेगा। उसके सौंदर्यीकरण के साथ ओपन जिम तैयार की जा रही हैं। क्षेत्रीय पार्षद रेनू गुप्ता के प्रस्ताव पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तत्काल स्वीकृति देते हुए पार्क के सौंदर्यीकरण के आदेश दिए थे।
सौंदर्यीकरण के बाद पार्क न सिर्फ स्थानीय बच्चों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेगा बल्कि क्षेत्र के युवाओं और बुजुर्गों को भी सुबह-शाम व्यायाम का बेहतर स्थान मिलेगा। ओपन जिम और हरियाली के साथ पार्क फिर से अपनी पुरानी रौनक हासिल करेगा, जहां बच्चे अठखेलियां करते दिखाई देंगे और लोग फिटनेस के लिए जुटेंगे। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मानस नगर पार्क का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता में है। ओपन जिम और अन्य विकास कार्य पूरा होने के बाद यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक आदर्श मनोरंजन स्थल बनेगा।