{"_id":"6a0560147994594e140199f9","slug":"agra-s-decorative-fountains-shut-down-just-days-after-launch-questions-raised-before-swachh-survey-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में जिन फव्वारों पर खर्च कर दिए 70 लाख रुपये, वो 15 दिन चलकर हुए बंद; पार्षदों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में जिन फव्वारों पर खर्च कर दिए 70 लाख रुपये, वो 15 दिन चलकर हुए बंद; पार्षदों ने उठाए सवाल
Thu, 14 May 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 11:09 AM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए आगरा के कई फव्वारे महज 15 दिन बाद ही बंद हो गए। एक साल से बंद पड़े इन फव्वारों को लेकर अब नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले बीते साल आगरा नगर निगम ने कई जगह फव्वारे लगवाए थे। इन पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन चर्च रोड और खंदारी शेल्टर होम के पास बनवाए गए फव्वारे महज 15 दिन बाद ही बंद हो गए। एक साल से ये बंद पड़े हैं। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने नगर आयुक्त से फव्वारों को चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वार्ड-95 बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने नगर आयुक्त संतोष कुमार से मुलाकात कर पत्र सौंपा, जिसमें कहा कि चर्च रोड, रामनगर पर साड़ी शोरूम के पास और खंदारी शेल्टर होम के नजदीक फव्वारों का निर्माण बीते साल कराया गया। ये फव्वारे बड़े जोर-शोर से उद्घाटन के बाद शुरू कराए गए, लेकिन 15 दिन ही इनका संचालन हो सका। खराब होने पर उन्होंने निगम अधिकारियों से ठीक कराने की मांग की थी, लेकिन एक साल से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में शीतल फुहारें देने के साथ ये फव्वारे सौंदर्यीकरण के लिए भी जरूरी हैं। बंद होने के बाद यहां अंधेरा है और गंदगी के साथ गंदा पानी भरा हुआ है। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने से पहले फव्वाराें को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सभी फव्वारे पड़े बंद
केवल बाग फरजाना नहीं, बल्कि शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान बनवाए गए सभी फव्वारे बंद पड़े हैं। धौलपुर हाउस के सामने एसबीआई तिराहा, दीवानी चौराहा, फतेहाबाद रोड, कमला नगर कावेरी कुंज चौराहा और भगवान टॉकीज पर पूर्व में लगवाए गए फव्वारे बंद हैं। इन पर 70 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हुए थे।
केवल बाग फरजाना नहीं, बल्कि शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान बनवाए गए सभी फव्वारे बंद पड़े हैं। धौलपुर हाउस के सामने एसबीआई तिराहा, दीवानी चौराहा, फतेहाबाद रोड, कमला नगर कावेरी कुंज चौराहा और भगवान टॉकीज पर पूर्व में लगवाए गए फव्वारे बंद हैं। इन पर 70 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हुए थे।