फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra rss is expanding its branches in rural areas

2019 की तैयारी के लिए संघ कर रहा शाखाओं का विस्तार, बनाई ये योजना

Fri, 23 Feb 2018 01:33 PM IST
नीरज शर्मा, अमर उजाला आगरा
नीरज शर्मा, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 23 Feb 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
agra rss is expanding its branches in rural areas
प्रतीकात्मक तस्वीर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांवों में शाखाओं का विस्तार करने की योजना पर काम शुरू किया है। समरसता संगम में इसकी रफ्तार को तेज किया जा रहा है। एक तो देहात से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन


दूसरा इन्हें गणवेश धारण कराने पर जोर है। इसके लिए 45 लाख आबादी वाले इस जनपद में 80 पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। इन पर संघ के पदाधिकारी फीते लेकर बैठे हैं जो माप लेकर गणवेश तैयार करा रहे हैं। 
विज्ञापन


सभी 15 ब्लॉक में पंजीकरण पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसका रिस्पांस भी बेहद सकारात्मक है। शहर में संघ की शाखाएं जितनी तेजी से फैल रही हैं, देहात में वैसी तेजी नहीं है। इस कारण देहात पर इतना जोर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra rss is expanding its branches in rural areas
RSS on Pakistan
संघ का मकसद ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ना है। केंद्र सरकार ने आम बजट में कृषि पर फोकस किया। इससे संघ का काम कुछ आसान हो गया है। 

संघ ने देहात में विस्तार के लिए और भी काम किए हैं। उन शाखाओं की सूची बनाई है जो लगना बंद हो चुकी हैं। इन्हें फिर से शुरू किया जाएगा। इस विस्तार का मकसद मिशन 2019 की तैयारी ही माना जा रहा है। 

जैसे केंद्र सरकार का फोकस कृषि पर है, वैसे ही संघ भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। यही संदेश गांवों तक देने की तैयारी लग रही है। चुनाव में इसके और भी फायदे हो सकते हैं। देहात के बूथों पर स्वयंसेवकों की मजबूत टीम रहेगी तो मतदान प्रतिशत पर भी प्रभाव पड़ेगा।

दलित बस्तियों में भी पैंठ बढ़ाई जाएगी

समरसता संगम का मकसद दलित बस्तियों में संघ की पैंठ बढ़ाना भी है। इसके  लिए भी काफी होमवर्क किया गया है। धर्म जागरण और सेवा भारती के माध्यम से सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने का काम होगा। 

दलित बस्तियों में धर्मांतरण के खिलाफ भी बिगुल बजाया जाएगा। ईसाई मिशनरीज के एजेंडे से भी लोगों को आगाह किया जाएगा। समरसता संगम में संतों के साथ महिलाओं को शामिल करना भी इसी एजेंडे का का हिस्सा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed