फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Roads Worth 112 Crore Turn into Pothole Nightmare Corruption in PWD Exposed

UP: पांच साल भी नहीं टिकीं पीडब्ल्यूडी की सड़कें....एक अरब रुपये कर दिए खर्च, अब दिख रहे भ्रष्टाचार के गड्ढे

Mon, 22 Sep 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 09:51 AM IST
सार

आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई से बनीं सड़कें घटिया निर्माण सामग्री की भेंट चढ़ गईं। भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढे हो गए। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एक अरब रुपये से अधिक फूंक दिए। लेकिन, सड़कें पांच साल भी नहीं टिक सकीं। अब गड्ढा मुक्ति के नाम पर फिर सर्वे और मरम्मत की खानापूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
Agra Roads Worth 112 Crore Turn into Pothole Nightmare Corruption in PWD Exposed
सड़क पर बने गहरे गड्ढे।

विस्तार

आगरा में करीब 3500 किमी. लंबा सड़कों का जाल है। 400 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कें हैं। पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2020 से 2025 तक पांच साल में 75 सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और रखरखाव पर करीब 112 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लेकिन, धरातल पर हकीकत जुदा है। ग्वालियर रोड स्थित ककुआ चौराहा से कुबूलपुर होते हुए सीसिया नगला तक जाने वाली करीब तीन किमी. सड़क 10-10 फीट चौड़े और एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे हैं। इस सड़क का निर्माण करीब 2 साल पहले हुए था। उधर, देवरी-इरादत नगर मार्ग भी जर्जर है। इसका निर्माण वर्ष 2021 में पीडब्ल्यूडी ने 27.82 करोड़ की लागत से कराया था। इसके आगे सिंगेचा से बाद तक सड़क टूटी पड़ी है। यह सड़क देवरी मार्ग को जोड़ती है। ऐसी 20 से अधिक सड़कें घटिया निर्माण सामग्री की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन


जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह शर्मा का कहना है कि पीडब्ल्यूडी में 30 से 40 प्रतिशत कमीशन चल रहा है। ठेकेदार और इंजीनियर साठगांठ कर जनता की टैक्स की कमाई को लूट रहे हैं। सड़कों की थर्ड पार्टी से जांच कराई जाए। पांच साल में जो सड़क टूट गईं, उनके लिए जिम्मेदार ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर होनी चाहिए। उधर, ट्रांसपोर्ट एजेंसी संचालक मनोज कुमार का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम ने तीन साल पहले 5 करोड़ से मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कराया था। एक बरसात में सड़कें टूट गई। अब गहरे गड्ढे हो गए हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। यही, हाल मॉडल रोड का है।
विज्ञापन


इन सड़कों से निकलना मुश्किल
- ककुआ चौराहा से कुबूलपुर होते हुए सीसिया नगला तक 3 किमी. सड़क जर्जर।
- ग्वालियर रोड स्थित बाद से सिंगेचा और देवरी मार्ग तक 7 किमी. सड़क में गड्ढे।
- इटौरा गांव से मंदिर तक करीब एक किमी. सड़क तीन साल से टूटी पड़ी है।
- रोहता नहर से गढ़ी ठाकुरदास तक करीब 1 किमी. सड़क दो साल से गड्ढों में तब्दील।
- दक्षिणी बाईपास से जारुआ कटरा गांव तक करीब 2 किमी. सड़क पर गहरे गड्ढे हैं।
- जगनेर रोड पर खाल-खलुआ गांव तक करीब 2 किमी. सड़क एक साल से टूटी पड़ी है।

सड़कों का होगा सर्वे
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया जाएगा। गुणवत्ता खराब मिली तो ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed