फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra reaches semi-finals by defeating Mainpuri by seven wickets

Agra News: मैनपुरी को सात विकेट से हराकर आगरा पहुंचा सेमीफाइनल में

Wed, 04 Jan 2023 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Agra reaches semi-finals by defeating Mainpuri by seven wickets
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोशिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को आगरा ने मेजबान मैनपुरी को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। आगरा के जयवीर चौधरी मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
विज्ञापन

मैनपुरी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैनपुरी की टीम 26.1 ओवर में 93 रन पर आल आउट हो गई। सचिन चौहान ने नाबाद 25, चिराग ने 17 और माधव ने 11 रन बनाए। आगरा के दीपक ने चार, नदीम ने तीन और निखिल ने दो विकेट झटके। आगरा ने जयवीर चौधरी की शानदार पारी की बदौलत 10.5 ओवर में तीन विकेट पर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

जयवीर ने 23 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली। दीपक ने 11 रन बनाए। मैनपुरी के सचिन ने दो और जय कुमार ने एक विकेट लिया। मैच में अंपायरिंग बीपी सिंह और शिशिर मल्होत्रा ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की। एमसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने जयवीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर यूएस क्लासेस के डायरेक्टर विक्रम राठौर, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी, प्रवीन भंसाली, विकास मिश्रा, आलोक गुप्ता, मायाशंकर, प्रबल प्रताप सिंह, आरजू सक्सेना, मोहित प्रकाश सक्सेना, पंकज राठौर, टिन्नी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed