फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra ranks first in loan disbursement under PM Swanidhi Yojana

स्वनिधि योजना: ऋण वितरण में पहले स्थान पर आगरा, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र को पछाड़ा

Wed, 28 Oct 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Agra ranks first in loan disbursement under PM Swanidhi Yojana
राज्यमंत्री, अधिकारीगण और स्वनिधि योजना के लाभार्थी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को पछाड़ कर पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (स्वनिधि) में आगरा पहले स्थान पर है। इसके अलावा सबसे ज्यादा पथ विक्रेताओं के सर्वे, पंजीकरण में भी आगरा अव्वल है। आगरा में 20 हजार आवेदकों की स्वीकृत का लक्ष्य था। 25 हजार स्वीकृति हुए। लक्ष्य सापेक्ष 17624 लोगों को ऋण वितरित किया जा चुका है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 89.6 फीसदी ऋण वितरित किया जा चुका है। प्रदेश में 6.50 लाख आवेदनों में 3.75 लाख स्वीकृत हुए हैं। आगरा के बाद वाराणसी में ऋण वितरण दर 87.3 फीसदी है। यहां 25 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 29 हजार आवेदन स्वीकृत हुए जबकि 21 हजार को ऋण बांटा गया है। तीसरे नम्बर पर लखनऊ है।  
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आगरा की फल विक्रेता प्रीति के आत्मविश्वास से हुए प्रभावित, वर्चुअल संवाद में की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मंगलवार को राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, मेयर नवीन जैन, डीएम प्रभु एन सिंह ने 30 से अधिक महिला लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र, पहचान पत्र प्रदान किए। लीड बैंक प्रबंधक सुरेश राम ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में भी प्रदेश में आगरा अव्वल है। 84 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed