फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra protest of people cabinet minister said you want to take check

Agra: लोगों के विरोध पर कैबिनेट मंत्री बोले, चेक लेना है तो लो, नहीं तो हम चलें, जानिए पूरा मामला

Fri, 27 Jan 2023 05:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 05:48 PM IST
सार

विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि कहा कि इतनी राशि से कुछ नहीं हो सकता, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम चले जाते हैं फिर आप कर लेना। मैं दूसरे टाइप का नेता हूं। मैं सही बात भी बोल दूंगा। यह निर्माण कार्य हो रहा था। आप लोगों ने क्यों नहीं कहा।

विज्ञापन
Agra protest of people cabinet minister said you want to take check
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  सिटी स्टेशन रोड पर 100 साल पुरानी धर्मशाला को तोड़कर उसमें बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुए हादसे के बाद मकान क्षतिग्रस्त होने से लोगों का आसरा छिन गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी लोगों का विरोध जारी रहा। वह सिटी स्टेशन रोड पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्ची के पिता दादा मुकेश शर्मा को दो लाख की सहायता राशि का चेक दिया। लेकिन लोगों ने विरोध किया।

विज्ञापन


विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि कहा कि इतनी राशि से कुछ नहीं हो सकता, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम चले जाते हैं फिर आप कर लेना। मैं दूसरे टाइप का नेता हूं। मैं सही बात भी बोल दूंगा। यह निर्माण कार्य हो रहा था। आप लोगों ने क्यों नहीं कहा। जब इतना बड़ा कांड हो रहा है तो। वह खोद रहा है और आप लोग देख रहे हैं। उसको जेल भिजवा दिया। क्या चाहिए आपको (चेक) या  नहीं चाहिए।
विज्ञापन

 
मंत्री की ये बात सुनकर पीड़ित चेक ले लेते हैं कैबिनेट मंत्री के यह बोल सुनकर सभी लोग सन्न रह जाते हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित लोगों के लिए डूडा के मकान दिलाने के लिए कल भी दिशा-निर्देश दिए गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed